बालोतरा – डी.आर.जे. राजकीय कन्या महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सालागराम परिहार और इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमति किर्ति जैन, पूर्व अध्यक्षा कल्पना श्रीमती राजकुमारी खत्री, श्रीमती सुमित्रा श्रीमती चित्रा व श्रीमती उषा उपस्थित थी।
समारोह के मुख्य अतिथि परिहार ने कहा कि छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना मंच से सात दिवस में जो भी गतिविधियों सीखी है, उन्हें अपने जीवन में उतारना चाहिये। यह शिविर मात्र सात दिन का न मानकर आजीवन सतत् रूप में क्रियान्वित करते रहने चाहिये। शिविर में बताये गये स्वच्छता से, दहेज विरोध से, बेटियों का सम्मान देने से, नेतृत्व की क्षमता बढ़ाने से, समय प्रबंध से जो बाते बौद्धिक सत्रों में छात्रओं को बतायी गयी है। प्रभारी डॉ. राजकुमारी रूपचंदानी ने सात दिवसीय कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और सभी अतिथियों को सात दिवसीय कार्यो की जानकारी दी साथ में सर्वश्रेष्ठ स्वंयसेविका गुड़िया बी.ए. भाग द्वितीय व सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता भावना पाठक बी.ए. भाग तृतीय की छात्राओं का नाम घोषित किया। इनरव्हील की अध्यक्षा कीर्ति जैन व सुमित्रा ने अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा फुलवानी ने किया।

