By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Friday, 27 Feb 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
india

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

Thanaram Mali
Last updated: April 27, 2017 3:55 pm
Thanaram Mali
Share
SHARE

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक गुरूवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता निदेशालय जयपुर के परियोजना निदेशक आरबीएसके डॉ. सुआलाल ने की। परियोजना निदेशक ने एक-एक दल द्वारा वर्तमान वर्ष में किए गए कार्यों का सूक्षमता से मूल्यांकन किया। उन्होंने सभी आयुष चिकित्सकों से नियत समय में सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों व मदरसों में बच्चों की स्क्रीनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकाधिक बच्चों को लाभ दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने और प्रत्येक रेफरल केस को आवश्यकतानुसार उच्चतर चिकित्सा संस्थान तक लेजाने के लिए बेहतर फोलो अप के निर्देश दिए। रिपोर्टिंग को पुख्ता बनाने के लिए सर्जिकल, मेडिसिनल व सामान्य प्रक्रियाओं का वर्गीकरण स्पष्ट किया। डॉ. सुआलाल ने आरबीएसके में बीकानेर के प्रदर्शन को संतोषजनक बताया और इसे विस्तार देने का आह्वान किया। उन्होंने साइकोलोजिस्ट, ऑडियोलोजिस्ट व ओप्थोमेट्रिस्ट को विशेषज्ञों के निर्देशन में कार्य करने हेतु पीबीएम व जिला चिकित्सालय में बैठने के निर्देश दिए। आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता ने सभी दलों को नियमित बच्चों की स्क्रीनिंग करने, आवश्यकतानुसार रेफर करने व सामयिक रिपोर्टिंग के निर्देश दिए। डीपीएम सुशील कुमार ने आंगनवाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों व मदरसों की संख्या का आंकड़ा सम्बंधित विभागों से मिलान करने व लक्ष्यों को संसोधित करवाने के निर्देश दिए।
 बैठक में डीईआईसी प्रबंधक बिजेंद्र भाटी, साइकोलोजिस्ट सोनू गोदारा, ऑडियोलोजिस्ट दीपक दाधीच, ओप्थोमेट्रिस्ट श्रवेश शर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता श्री आशुराम सहित सभी 14 दलों के आयुष चिकित्सक व फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।

बच्चों के लिए वरदान से कम नहीं आरबीएसके
सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चैधरी ने बताया कि आरबीएसके के तहत जिले की 14 टीमो द्वारा 2016-17 में अब तक 926 आंगनवाड़ी केन्द्रों के 24,445 बच्चों, 1,581 विद्यालयों के 1,49,497 बच्चों व 25 मदरसों के 2,814 बच्चों सहित कुल 1,73,942 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है। जिनमे से 4,737 बच्चों को रेफर कर इलाज करवाया गया। चयनित 20 बच्चों के जन्मजात ह्रदय रोग के ऑपरेशन नारायणा हृदयालय व फोर्टिस हॉस्पिटल में , 20 बच्चों के कटे-फटे होठ व तालू सम्बन्धी ऑपरेशन जयपुर की अभिषेक हॉस्पिटल में व क्लब फुट वाले 11 बच्चों के ऑपरेशन पीबीएम अस्पताल में निःशुल्क करवाए गए हैं। इस लिहाज से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

आरबीएसके दल करेंगे स्वाइन फ्लू के प्रति सचेत
स्वाइन फ्लू के 5 मामले सामने आने के मद्देनजर आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने सभी आरबीएसके दलों को मास्क वितरण करवाते हुए स्क्रीनिंग के समय पूर्ण सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने सीएमएचओ के निर्देशानुसार विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों व मदरसों में बच्चों को स्वाइन फ्लू के लक्षण, बचाव व उपचार सम्बन्धी स्वास्थ्य शिक्षा देने तथा सभी आईएलआई लक्षणों वाले खांसी-जुकाम से ग्रसित बच्चों की सूचना नियमित देने के निर्देश दिए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article कुख्यात तस्कर सुमता विश्नोई का सहयोगी राजू ईराम गिरफ्तार
Next Article बायतु विद्यायक की पहल विधानसभा क्षेत्र में कोई भी नहीं रहे बिजली से वंचित

You Might Also Like

Balotra HospitalsHealthindia

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

By Thanaram Mali

जसोल धाम में त्रयोदशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

By Thanaram Mali
india

सांसद गरबा महोत्सव में थिरके डांडिया, झूम उठे बाड़मेर जैसलमेरवासी

By Thanaram Mali
india

जैन समाज के प्रति घृणा एवं वैमनस्य को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अनूप मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?