बालोतरा – भाजपा नेता व् व्यवसायिक सह संयोजक गणपत बांठिया ने खेड़ , बागुण्डी , आकड़ली ,गुगड़ी आदि गाँवो में संपर्क कर 16 जनवरी को पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रिफायनरी शिलान्यास कार्यक्रम का न्योता दिया । बगुण्डी में पोस्टर का विमोचन करते हुए चाय पर चर्चा की इस दौरान सरपंच रेईशदान चारण , भीखदान चारण , भावनीसिंह , पदमाराम , रेखाराम मेघवाल , खेताराम मेघवाल , लक्ष्मण राम , मालाराम सहित ग्रामीण उपस्थित थे । आकड़ली मे जन संपर्क के दौरान बांठिया ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सबसे बड़ी रिफायनरी का शिलान्यास करने की अपनी पचपदरा की धरती पर आ रहे हैं हमारे लिए बड़े ही गौरव की बात हैं हम सभी को बड़ी संख्या में पहुंचना हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करना हैं रिफायनरी लगने से लाखों लोगो को रोजगार मिलेगा । इस दौरान बांठिया के साथ कृष्ण बोराणा , किशोर पूरी महाराज , पुष्पराज चोपड़ा , रूपाराम प्रजापत संतोष मेघवाल मदनदास मौजूद थे ।

