रूपचंद सालेचा के हाथ में कपड़ा उद्योग की बागडोर बने निर्विरोध अध्यक्ष
सालेचा बने तीसरी बार ट्रस्ट के अध्यक्ष, पूरा पैनल निर्विरोध घोषित
बालोतरा- बालोतरा वॉटर पॉल्युशन कंट्रोल एंड रिसर्च ट्रस्ट (सीईटीपी ट्रस्ट) के चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अध्यक्ष सहित अन्य पदों की नामांकन प्रक्रिया से पहले ही दोनों गुटों की सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिये गए। रूपचंद सालेचा को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।। ट्रस्ट के दो उपाध्यक्ष गौतमचंद कांकरिया और नेनाराम सुंदेशा (बिठूजा) सचिव नरेन्द्र गोलेच्छा और कोषाध्यक्ष ललित जिरावला को निर्विरोध बनाया गया।
बुधवार शाम को सीईटीपी सभागार में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे उधमियो व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ट्रस्ट पदाधिकारीयों को
शपथ दिलाई गई। इस दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, सभापति सुमित्रा जैन, उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, पुलिस उपाधीक्षक धनफुल मीणा, बालोतरा थानाधिकारी बाबुलाल रेगर, निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष मेहता, सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष कांतिलाल जीरावला सहित अन्य ट्रस्टी मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष रूपचंद सालेचा ने कहा कि बालोतरा के उधोग को आगे बढाना मेरी प्रार्थमिकता रहेगी। प्रदूषण की समस्या को लेकर एनजीटी की मार झेलनी पड़ रही है। अब 18 एमएलडी आरओ प्लांट लगाने के बाद लगाम लग पाएगी। सरकार के सहयोग के साथ उधोग आगे बढ़ेगा। छोटे छोटे उधमियो को साथ लेकर उनको ट्रस्ट मण्डल सहयोग करेगा।
नही बैठी जोड़ तोड़ की गणित- पैनल निर्विरोध घोषित-
सीईटीपी ट्रस्ट चुनाव में बुधवार सुबह तक यह कयास लगाये जा रहे थे। कि सीईटीपी अध्यक्ष पद के लिए सुभाष महेता जोड़-तोड़ करेंगे। लेकिन उधोग को आगे बढ़ाने को लेकर आपसी सहयोग के साथ अपने पैनल से जीते किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नही किया। बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र के तीन सेंगमेंट में रूपचंद सालेचा ग्रुप के पैनल से 10 ट्रस्टी जीते हैं वंही सुभाषचंद्र मेहता पैनल से 6 ट्रस्टी ही जीते थे। बिठुजा औद्योगिक के वाशिंग सेंगमेंट से रूपचंद सालेचा पैनल से 1 तथा सुभाषचंद्र मेहता पैनल से 3 ट्रस्टी जीते थे। बुधवार को अध्यक्ष सहित सचिव, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पूरे पैनल को निर्विरोध घोषित कर दिया गया है। अब कपड़ा उद्योग की बागडोर तीसरी बार बने अध्यक्ष रूपचंद सालेचा के हाथ में होगी। उपाध्यक्ष गौतमचंद कांकरिया और नेनाराम सुंदेशा (बिठूजा) सचिव नरेन्द्र गोलेच्छा और कोषाध्यक्ष ललित जिरावला को बनाया गया है।
यह रही सीईटीपी ट्रस्ट चुनाव प्रकिया-
शहर के जैसमल भीमराज गोलेछा स्कूल में मंगलवार को सीईटीपी ट्रस्ट के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। इस दौरान कुल 758 मतदाताओं से 742 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 5 बजे तक 97.89 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मतदान पेटियां सील कर मतगणना शुरू की गई जो देर रात तक चली। रात करीब दो बजे चारों सेंगमेंट के रिजल्ट घोषित किये गये। मतदान को लेकर बालोतरा के तीन व बिठूजा का एक केंद्र बनाया गया। मंगलवार देर रात को जीतने वाले ट्रस्टी को माला पहनाकर मुंह मिठा करवाया गया। रातभर भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। बुधवार को 20 ट्रस्टी सीईटीपी ने अध्यक्ष का चुनाव किया। इसको लेकर चुनाव अधिकारियों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी।
रूपचंद सालेचा पैनल से यह जीते-
रूपचंद सालेचा पैनल में कॉटन सेंगमेंट से रूपचंद नवकार ग्रुप, गौतम चंद कांकरिया टेक्सटाइल, रामकिशन महा कैलाश प्रोसेस, लूणचंद श्री जी टेक्सटाइल मिल्स ट्रस्टी जीते। प्रिंट सेंगमेंट में गौतमचंद महेंद्रा टेक्सटाइल, नरेश ढ़ेलडिया एच के इंडस्ट्रीज, सिद्धार्थ माहेश्वरी एम आर टेक्सटाइल जीते। सिन्थेटिक सेगमेंट से ललित कुमार श्री शेखश्वर पार्श्वनाथ मिल्स, नरेंद्र कुमार मनोज मिल्स, महेंद्र कुमार श्री प्रकाश टेक्सटाइल, जीते। वहीं बिठुजा औद्योगिक एरिया में वाशिंग सेगमेंट से नैनाराम मेंहदीपुर बालाजी धुपाई उद्योग जीतें।
सुभाषचंद्र मेहता पैनल से यह जीते-
सुभाष मेहता पैनल से कॉटन सेंगमेंट से सुभाषचंद मेहता विमल ग्रुप, किशोर कुमार पन्ना टेक्सटाइल मिल्स, नरेश कुमार सेन्चुरी एडवान्स मिल्स, कांतिलाल मयूर इंडस्ट्रीज, प्रिंट सेगमेंट से रमेश कुमार महादेव डाईग एंड प्रिंटिंग, सिन्थेटिक सेंगमेंट से बी आई ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज जीते। वहीं बिठुजा औद्योगिक एरिया में वाशिंग सेंगमेंट से हीसंदीप कुमार पार्श्वनाथ प्रोडेक्ट, मोतीलाल इंद्रा प्रोसेसिंग हाउस, प्रेम पंवार हीना कॉटन मिल्स जीते।
ट्रस्ट गठन के बाद चौथा चुनाव-
सीईटीपी ट्रस्ट का वर्ष 2010 में गठन हुआ था। इसके बाद पहली बार हुए चुनाव में रूपचंद सालेचा नवकार ग्रुप अध्यक्ष बने। इसके बाद दूसरी बार हुए चुनाव में भी रूपचंद सालेचा विजयी रहे। ऐसे में 7 साल तक सालेचा के हाथ में ट्रस्ट की बागडोर रही। गत बार तीसरी बार हुए चुनाव में विमल ग्रुप के सुभाष मेहता अध्यक्ष चुने गए। गत साढ़े तीन साल से मेहता ही ट्रस्ट का कामकाज संभाल रहे हैं। ऐसे में इस बार इस चुनाव को भी सालेचा बनाम मेहता ग्रुप में देखा गया। दोनों ग्रुप के बड़े व्यापारिक कामकाज व उद्यमियों में बड़ी रिश्तेदारी को लेकर भी इन्हें काफी उद्यमियों का सपोर्ट मिल रहा हैं।
सीईटीपी से जुड़ी है 546 औद्योगिक इकाइयां –
बालोतरा वॉटर पॉल्युशन कंट्रोल एंड रिसर्च ट्रस्ट (सीईटीपी) बालोतरा जिससे बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र की 546 इकाइयां जुड़ी हुई है। इन इकाइयों में कपड़ा तैयार करने के दौरान निकलने वाला प्रदूषित पानी सीईटीपी ट्रस्ट में जाता है। जहां लगे प्लांट में पानी को उपचारित किया जाता है। रिट्रीट पानी को 85 फीसदी तक वापस काम में लिया जाता है, यह पानी ट्रस्ट कम दर में वापस उद्यमियों को उपलब्ध करवाता है। प्रदूषित पानी को उपचारित करने में आने वाले खर्च की एवज में फैक्टरी संचालक ट्रस्ट को कपड़े की प्रति गांठ पर सेसकर चुकाता है। सीईटीपी ट्रस्ट बालोतरा व बिठूजा में सभी फैक्टरियों की मॉनिटरिंग, रखरखाव व प्रदूषण नियंत्रण का कार्य करती है। इसकी कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 साल तक होता है। ऐसे में पूरे इंडस्ट्रीज पर वर्चस्व को लेकर उद्यमियों में उत्साह रहता है।