लोहार समाज नें मनाई विश्वकर्मा जंयति
बालोतरा
लोहार समाज विकास संस्थान सिवांची पट्टी प्रेरणा से लोहार समाज युवा समिति द्वारा विश्वकर्मा जंयति विश्वकर्मा छात्रावास खेड मै र्हाल्लास व धूम-धाम से मनाई गयी । उपस्थित सभी श्रद्वालुओं नें विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना कर समाज में अमन चेन व खुशाली की कामना की । उसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया । महाप्रसादी का लाभ कालूराम खेताराम राठौड़ परिवार किटनोद ने प्राप्त किया । इस अवसर पर विकास संस्थान के उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी,ओमाराम,भावेश,मादाराम सोलंकी,युवा समिति अध्यक्ष सहदेव बोराणा,कोषाध्यक्ष महेश सोलंकी,बलदेव सोलंकी,तुलसाराम.बोराणा,जितेंद्र परमार,विष्णु,शंकर,वीरेंद्र,सुरेश,दिनेश,राजू,उदाराम,अशोक सहित समाज के सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहें ।
