गोलूवाला ( हनुमानगढ़ ) । क्षेत्र के ग्रामीण एरिया के वन्य जीव बाहुल्य क्षेत्र में मूक वन्य जीव का बिरानी रोही में प्यास मरने की नोबत आ गयी है । एक और जहां तापक्रम 45 डिग्री के आस पास आग के गोले चल रहे है वहीँ क्षेत्र की नहरों में पानी की बंदी चल रही है जिससे मूक वन्य प्राणी को अपना अस्तित्व बचाने की नौबत आ चुकी है ।
इन मूक वन्य जीवों के लिए पर्यावरण प्रेमी जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा संस्था के कार्यकर्त्ता आगे आकर जीवों को बचाने में लग गए है । शनिवार को गाँव सुरांवाली के निकट गणेश मंदिर के पीछे बिरानी रोही में खेळी बनाकर पानी डालने का कार्यक्रम करके किया गया । सर्वप्रथम बिराणी रोही को वन्य जीव बाहुल्य का चयन कर स्थान तय किया गया । निश्चित किये गये स्थान 18 गुणा 18 फ़ीट का आकार में करीबन एक फ़ीट गहरा किया । फिर उसके किनारे चारों और एक फ़ीट की मेड़ बनाई गई । उसके बाद प्लास्टिक के सख्त कागज़ 20 गुणा 20 फ़ीट का काटा जाकर बनाई गई खेळी में अच्छी तरह लगाया गया कि कहीं हवा ना रहे प्लास्टिक व ज़मीन के मध्य । बाद में पानी के टैंकर को लाकर एक टैंकर पूरा डाल कर खेळी को लबालब भरा गया। जिससे खेळी का पानी काफी दिन तक सुरक्षित रहेगा । जीव रक्षा के प्रदेश महामंत्री अनिल बिश्नोई , सदस्य लक्ष्मण धारणियां , विष्णु खीचड़ , महावीर पूनियां , पवन पूनियां , विवेक बिश्नोई , रामेश्वर गोदारा , वनपाल लेखराम आदि ने इस पुनीत कार्य में अपना अमूल्य सहयोग किया । इस पुनीत कार्य में बालक विवेक बिश्नोई ने अखबार में प्रकाशित खबर से प्रभावित होकर इस कार्य में सहयोग किया व अन्य जगह करने पर साथ रखने का आग्रह किया ।
वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत हरदयालपूरा के चक 6 एच डी पी के बिराणी खेतों में रविवार सुबह मूक वन्य जीवों के लिए खेळी बनाकर पानी डाला गया । जिसमें सरपंच प्रतिनिधि सुभाष धारणियां , शिवकुमार धारणियां , गोशाला अध्यक्ष सुभाष जांगू , सुभाष पूनियां , युवा कार्यकर्त्ता प्रवीण सहारण , अनिल बिश्नोई , लक्ष्मण धारणियां , रामेश्वर गोदारा , वनपाल लेखराम इत्यादि ने सहयोग किया ।
