बालोतरा। इनरव्हील क्लब द्वारा पूर्व में गोद लिए विद्यालय राजकीय पा्रथमिक विद्यालय, सांसी बस्ती, वार्ड नं.35 में सर्दी से बचाव हेतु विद्यालय में पढने वाले बचों को स्वैटर वितरित किये गये । स्वेटर वितरण भामाशाह तनसुख कुमार कंकु चौपडा की तरफ से स्वर्गीय श्रीमती सुबटी देवी एवं स्व. श्री पूनमचन्द जी कंकु चौपडा की पूण्य स्मृति में वितरण किये गये। इसके साथ ही बचों को मिठाई, फल, बिस्कुट, नाचता व सर्दी से बचाव हेतु मोजे वितरित किये गये एवं विद्यालय में एक मीठे पानी का टेंकर डलवाया गया। सरिता अग्रवाल द्वारा मौजे वितरित किये गये। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष प्रीती जैन, उमा मूंदडा, चित्रा श्रीमाली, कल्पना माथुर, उषा, अक्षय कुमार चौपडा, भरत, अनिल, ममता गोलेछा एवं मानव जीव दया सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत उपस्थित थे। विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाह एवं इनरव्हील क्लब का आभार व्यक्त किया गया ।

