रेल मंत्री रेल मंत्रालय भारत सरकार के नाम पर बालोतरा उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन. बालोतरा रेलवे की जमीन पर हो रहे निर्माण को हटाने व बाड़मेर जोधपुर रेल मार्ग के बीच स्थित बालोतरा रेलवे स्टेशन के पीछे एवं धानमंडी के पास रेलवे की काफी बड़ी जमीन जिसके बीचों-बीच कुछ वर्षों पूर्व भोलापीर की छोटी मजार बनाई और अब धीरे धीरे अतिक्रमण कर अवैध निर्माण भी कर रहें हैं इस तथाकथित मजार पर रात्रि में कई अनजान संदिग्ध व्यक्तियों का आना जाना होता है जो कि भविष्य में रेलवे के लिये घातक हो सकते हैं ऐसी संभावना बनती जा रहीं हैं हमें मालुम पड़ने पर हमने उक्त अवैध अतिक्रमण की सुचना हमारे पत्र संख्या 106 ,28.03.17 के द्वारा डिविजनल रेलवे मेनेजर उतर रेलवे जोधपुर राहुल गोयल को व्यक्तिगत हाजिर हो कर दी मगर अभी तक कब्जा हटाने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई उल्टा अभी भी रात में लोकल रेलवे कर्मचारियों की संभावीत मिली भगत से अवैध निर्माण जारी ओर धीरे-धीरे अतिक्रमण बढाकर पक्का निर्माण कर रहे हैं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सनातन धर्म सभा समिति, जागरूक नागरिक मंच बालोतरा पारस, लालाराम, पारस भाटी, अमृत, प्रकाश, दिनेश, भवानीसिंह राजपुरोहित, प्रवीण गोयल, अम्बालाल जीनगर, पुखराज, पार्षद डॉ मानवेंद्र , पृथ्वीराज, प्रेम ,चंपालाल, विजय ,बजरंग प्रजापति ने बालोतरा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
