By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 11 Feb 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
india

शहरवासियों को जल्द मिलेगी रिंग रोड की सौगात जेडीए और एनएचएआई के बीच हुआ एमओयू

Thanaram Mali
Last updated: August 11, 2017 1:54 pm
Thanaram Mali
Share
SHARE
जयपुर, 11 अगस्त। शहर की महत्वाकांक्षी रिंग रोड परियोजना के लिए नगरीय विकास, स्वायत्त एवं आवासन मंत्री श्री श्रीचन्द कृपलानी एवं परिवहन मंत्री श्री युनुस खान की उपस्थिति में शुक्रवार को सचिवालय के कॉन्फ्रेंस रूम में जेडीए और एनएचएआई के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। 


महापौर श्री अशोक लाहोटी, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मुकेश शर्मा, मुख्य सचिव पीडब्यूडी श्री आलोक कुमार, जयपुर विकास आयुक्त श्री वैभव गालरिया एवं मुख्य महाप्रबंधक एनएचएआई श्री एम.के. जैन की मौजूदगी में जेडीए सचिव और एनएचएआई के जीएम (टेक्नीकल) ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 

इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री ने श्री नितिन गडकरी, सडक परिवहन राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री भारत सरकार, श्रीमती वसुधंरा राजे, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार और श्री युनुस खान, परिवहन मंत्री, राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन सबके सहयोग से मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट (रिंग रोड परियोजना) का एमओयू संपन्न हो सका है। 

श्री कृपलानी ने कहा कि सभी आपदाओं और विपत्तियों को दूर करते हुए, यह सबकी मेहनत का परिणाम है कि जयपुर की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य का शुभारंभ हो गया है और यह शीघ्र ही मूर्त रूप लेगी। मुख्य महाप्रबंधक एनएचएआई श्री एम.के. जैन द्वारा आश्वासन दिया गया कि आज ही इस कार्य के लिए निविदिाएं आमंत्रित की जाएंगी तथा जल्द से जल्द जयपुर की जनता को रिंग रोड समर्पित हो जाएगी। 

एनएचएआई द्वारा रिंग रोड परियोजना का कार्य दो चरणों में पूर करवाया जाएगा। प्रथम चरण में आगरा रोड से अजमेर रोड तक छह लेन सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण करवाया जाएगा, जिसका कार्य 15 माह में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण में आगरा रोड, टोंक रोड एवं अजमेर रोड पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण एवं इससे संबंधित संरचनाओं का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिल्ली और सवाईमाधोपुर रेलवे लाईन पर रेल ओवरब्रिज, फागी रोड पर फ्लाईओवर बनवाएगा। वर्तमान में रिंग रोड को क्रॉस कर रही मास्टर प्लान एवं सेक्टर सडकों पर आवश्यक अण्डरपास का निर्माण भी एनएचएआई द्वारा करवाया जाएगा। 
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गुलाबचंद कटारिया रविवार को बालोतरा उपखण्ड कार्यालय में आपदा प्रबंधन एवं सहायता की समीक्षा करेंगे
Next Article भाजपा सरकार के कार्यकाल में मात्र 10 दिन में आपदा कोष व मुख्यमंत्री कोष के चैक राशि सहायता

You Might Also Like

Balotra HospitalsHealthindia

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

By Thanaram Mali

जसोल धाम में त्रयोदशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

By Thanaram Mali
india

सांसद गरबा महोत्सव में थिरके डांडिया, झूम उठे बाड़मेर जैसलमेरवासी

By Thanaram Mali
india

जैन समाज के प्रति घृणा एवं वैमनस्य को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अनूप मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?