बालोतरा , 23 नवम्बर। राणी रूपादे मंदिर पालिया के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन गुरूवार को भारी जन समुदाय के जयघोष और उल्लास तथा ढोल नगाडो से मूर्ति प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। प्रातः कुटिर हवन, भगवती न्यास, षिखर ध्वज पूजन तथा यज्ञ पूर्णाहूति सम्पन्न हुई।
शिखर कलश सिरोही महारावल रघुवीर सिंह, रावल किशनसिंह जसोल, रावल विक्रम सिंह सिणधरी, रावत त्रिभुवनसिंह बाडमेर, लूणा राव जी द्वारा स्थापित किए गए।
विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह शाहपुरा, राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पोकरण विधायक शेतान सिंह भाटी, क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर, डोडियाली राव साहब भंवर सिंह , नारायणसिंह माणकलाव, गणपत बांठिया , ब्रहमधाम गादीपति तुलछाराम जी, दुधेष्वरमठ गाजियाबाद के महंत नारायणगिरी जी, तारातरा मठाधीश प्रताप पुरी जी, पालासनी महंत सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज, सिणली मठाधीश शंकर भारती जी तथा अनेकानेक साधु संतों तथा अति विशेष गणमान्य लोगों ने दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भामाशाहों का सम्मान किया गया। आज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन करीब पचास हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भगवती के मंदिर पर हुई पुष्प वर्षा –
प्रतिष्ठा की पूर्णाहूति पर हैलीकाॅप्टर से फूलों की बारिश की गई। आसपास के सैकडो गांवों से तथा दूर दराज से श्रद्वालु बडी तादाद में आए।
