बाड़मेर बाड़मेर भाजपा जिला प्रभारी प्रो महेंद्र सिंह राठौड़ के पहली बार के बाड़मेर दौरे के साथ भाजपा की अंदरूनी कलह उर वर्चस्व को लड़ाई फिर सामने आई शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह पर हुआ निशाना। प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी प्रदेश स्तर की तमाम बैठकों और कार्यक्रमो की सूचना शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह को देते है ।सूत्रों की माने तो मानवेन्द्र सिंह को जिला संगठन वर्तमान और पूर्ण दोनों ने जिला कार्यकरिणी जिसमे विधायक विशेष आमंत्रित सदस्य होते है मानवेन्द्र सिंह को जानबूझ कर शामिल नही किया।शिव विधायक को नीचा दिखाने के हथकंडे अपनाए जाते हैं।जिला संगठन जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओ को अनदेखा कर निजी व्यक्तियों को संगठन में तवज्जो देते है ऐसे आरोप आज की बैठक में जिला अध्यक्ष पर लगे।पार्षदों ने भी असंतोष जाहिर किया कि सभापति कांग्रेस का है भाजपा का एक धड़ा उसकी ढाल बना हुआ है।भाजपा पार्षदों के काम नही होते।बैठक में जिला संगठन में उभरी धड़ेबाजी और असंतोष को गंभीरता से लिया गया।सूत्रानुसार प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को पूरे घटनाक्रम और शिव विधायक के साथ किये जा रहे भेदभाव को लेकर रिपोर्ट की गई।जिसे परनामी ने गंभीरता से लिया।।जिला प्रभारी ने शिव विधानसभा क्षेत्र को छोड़ बाकी सभी विधायकों को मंडल अध्यक्षो के नाम दो दिन में देने के निर्देश दिए हैं।शिव के बारे में उन्होंने कहा वो संबंधित विधायक से नाम ले लेंगे।आने वाले दिनों में बाड़मेर भाजपा में फिर घमासान होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता।