श्रमदान से बदली ग्रामीण बस स्टेंड की तस्वीर
बाड़मेर, 24 सितंबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला प्रषासन, नगर परिषद, सीमा सुरक्षा, गु्रप फोर पीपल, स्काउट समेत विभिन्न स्वयंसेवी संगठनांे तथा गणमान्य नागरिकांे के साझा सफाई अभियान ने ग्रामीण बस स्टेंड एवं इंदिरा सर्किल की तस्वीर बदल दी। करीब तीन घंटे तक चले सफाई अभियान मंे जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, नगर परिषद आयुक्त डा.गुंजन सोनी, सभापति लूणकरण बोथरा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियांे एवं कार्मिकांे ने षिरकत की।
जिला मुख्यालय पर रविवार प्रातः 7.30 बजे से सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम एवं जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते की अगुवाई मंे 400 जवानांे समेत सैकड़ांे लोगांे ने सफाई अभियान की शुरूआत की। इस दौरान जैसलमेर रोड़ के दोनांे तरफ, इंदिरा सर्किल, मल्लीनाथ सर्किल के अलावा ग्रामीण बस स्टेंड पर झाडि़यांे की सफाई करने के साथ कचरे के ढेर को ट्रेक्टर एवं जेसीबी की मदद से हटाया गया। सफाई अभियान मंे सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते, सभापति लूणकरण बोथरा, आयुक्त डा.गुंजन सोनी, कमाडेंट आषुतोष शर्मा, एस.एस.सेहरावत, सुधीर कुमार हुडा, उप समादेष्टा एन.के.तिवारी, मोहम्मद आफताब, अंजनी कुमार पवन, अधिषाषी अभियंता दीपक गुप्ता, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी, पार्षद बादलसिंह, अर्जुन कुमार के साथ सीमा सुरक्षा बल के जवानांे, विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने सफाई अभियान मंे षिरकत की। जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते के साथ विभिन्न अधिकारियांे ने कचरा एवं झाडि़या हटाते हुए सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
ग्रुप फोर पीपल भी हुआ शामिलः सफाई अभियान मंे ’ग्रुप फॉर पीपल के संयोजक चन्दन सिंह भाटी,संजय शर्मा,रमेश सिंह इन्दा,महेश पनपालिया,रमेश पंवार,भगवान बारूपाल,शंकर गोली,दुर्जन सिंह गुडिसर,नरेंद्र कुमार तनसुखानी,राजेन्द्र लहुआ,छगन सिंह चौहान,जय परमार,हर्षद,मदन सिंह सिसोदिया,आईदान सिंह इन्दा,जितेंद्र छंगाणी,जगदीश परमार,सवाई सिंह राठौड़,नरेश माली समेत कई सदस्यो ने अपना योगदान दिया।