समस्याओं को लेकर किसानों ने उपखंड कार्यालय के बाहर किया धरना-प्रदर्शन
सांचोर.
उपखड़ कार्यालय के आगे गुरुवार को किसानों ने धरना पर्दशन कर विरोध जताकर उपखड़ अधिकारी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया सभी वितरिका ओ में पानी छोड़ने, अधूरी वितरिकाओं का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने, सिंचाई से वंचित गांवों को सिंचाई से जोड़ने, कमांड एरिया में जानबूझकर छोड़े गए खेतों को सिंचाई से जोड़ने, झाड़ कटाई एवं नहर सफाई का कार्य डिग्गी अध्यक्षों को देने, टूटी वितरिकाओं, डिग्गी का मरम्मत कार्य करवाने, डिमांड भरी हुई डिग्गियों पर विद्युत लाइन खींचकर डीपी लगाने, मोटर लगाने, वाल लगाने, डिग्गी अध्यक्षों को दस हजार रुपए मानदेय देने, वितरिकाओं के दोनों और सड़क बनाने आदि मांग की है।
किसानों का आरोप, विभाग कर रहा है लापरवाही :-
किसानोंने धरने के दौरान नर्मदा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया। किसानों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी जानबूझकर लापरवाही कर रहे हैं। कई सालों से वितरिकाओं का कार्य भी अधूरा है। उससे पूरा नहीं करवाया जा रहा है। डिग्गीयों की डिमांड राशि जमा करवाने के बाद भी बिजली लाइन नहीं खींची जा रही है।
मांगें नहीं मानी तो 25 से दोबारा धरना-प्रदर्शन :-किसानों ने चेतावनी दी है कि 25 अप्रैल तक पेयजल सहित विभिन्न मांगों का समाधान नहीं किया तो उपखंड कार्यालय के आगे आंदोलन किया जाएगा।
विधायक विश्नोई भी आज से बैठेंगे उपवास पर
सांचौर.ब्लॉककांग्रेस कमेटी सांचौर चितलवाना के संयुक्त तत्वावधान में सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी नर्मदा नहर में गर्मी की सीजन में वितरिकाओं में पानी सप्लाई को लेकर दिनांक 21 22 अप्रेल 2017 को उपखण्ड मुख्यालय सांचौर के समक्ष उपवास पर बैठेंगे। जानकारी के अनुसार गर्मी ऋतु में नर्मदा नहर मुख्य केनाल में विभाग की ओर से पानी 200 क्यूसेक ही लिया जा रहा हैं जबकि नर्मदा से एफआर प्रोजेक्ट से जालोर में पीने के पानी की सप्लाई तथा डीआर प्रोजेक्ट से सांचौर शहर, रानीवाड़ा, जसवन्तपुरा, भीनमाल में पीने के पानी की सप्लाई होनी हैं तथा सांचौर विधानसभा क्षेत्र के नेहड़ क्षेत्र के गांवों में वितरिकाओं से पीने के पानी पशुओं के लिए पानी की सप्लाई की जानी हैं। इसके लिए 200 क्यूसेक पानी से सप्लाई दिया जाना संभव नहीं है राज्य सरकार की उदासीनता के कारण विभाग पानी की पूर्ण सप्लाई की मांग नहीं कर रहा है।
शेष| तथाक्षेत्र में अकाल की स्थिति को देखते हुए तथा पशुओं के लिए हरे चारे की विकट समस्याएं हैं तथा गर्मी ऋतु में नेहड़ क्षेत्र में लोगों के पीने के पानी की भी भयंकर समस्याएं है। जिसको लेकर स्थानीय विधायक के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया था। परन्तु विभाग द्वारा किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई हैं जिस पर स्थानीय विधायक सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांचौर एवं चितलवाना के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपखण्ड मुख्यालय सांचौर समक्ष दिनांक 21 22 अप्रेल को उपवास पर बैठेंगे।
