कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, राष्ट्रीय सचिव हरीश चौधरी, पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी, सांचौर विधायक सुखराम बिश्नोई, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ समरजीत सिंह सहित कांग्रेसजनों ने सांचौर विधानसभा क्षैत्र के काछेला, हाडेचा, आमली, डेडवा सहित दर्जनभर गाँवों का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर उनके दुःख दर्द को सांझा करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी कांग्रेस पार्टी मजबूती से पीड़ितों के साथ खड़ी है।
इस दौरान बाड़मेर जिले से कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला प्रभारी कान्ति लाल सोनी, बाड़मेर जिला कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक नरसिंग राम मेघवाल, महिला जिला मुख्य संगठक गंगा देवी, जिला संगठक पुरषोत्तम सोनी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूपाराम सारण, प्रोफेसर मेघाराम गढ़वीर, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष श्रवण चंदेल, अरुण व्यास, सुरेश सैन, जेठूदान चारण, जफर खान, निर्मल सोनी, प्रताप वन, गोकुल चौधरी, मदन आचार्य, छोकत खान, बाबू लाल बटेर सहित सेवादल कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।