बाड़मेर-वीरमाराम की मारपीट के बाद मौत हो जाने पर किसान समुदाय आक्रोशित होता नजर आ रहा है।
कुछ दिन पूर्व ही किसान समुदाय ने रैली निकालकर साता प्रकरण में आरोपियों पर धारा 302 लगाने एवं उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी, साथ ही महापड़ाव करने की चेतावनी भी दी थी। लेकिन, प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफल रहा। जिसके चलते विरमाराम किसान संघर्ष समिति ने हजारों की संख्या में इकट्ठे होकर हरलाल जाट छात्रावास में महासभा का आयोजन किया।
जिसके बाद उन्होंने आंचल सिनेमा से महापड़ाव का आगाज़ किया। महापड़ाव की महारैली मे हजारों की संख्या मे किसान आंचल सिनेमा से सिणधरी चौराया, अहिंसा सर्किल होते हुए विवेकानंद सर्किल और तथा बाद में कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां उन्होंने प्रशासन सहित सरकार को खूब कोसा तथा उनके खिलाफ आक्रोशित होकर नारेबाजी की। वही महारैली सभा में परिवर्तन हो गई। जहां समुदाय के लोगों ने समझाइश करते हुए कानून हाथ में ना लेने की बात कही। जिसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में उन्होंने विरमाराम हत्याकांड में लिप्त आरोपियों पर धारा 302 लगाकर मुकदमा दर्ज करने एवं आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
साथ ही प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कारवाही ना होने के संदर्भ में आंदोलन को अधिक तीव्र और उग्र करने की चेतावनी दी।