बालोतरा । बिठुजाधाम परिसर में स्थित प्राचीन पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर प्रथम सोमवार को सावन माह में प्रतिदिन रुद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा। भक्त भेरूलाल डांगा ने बताया की बाबा रामदेव मंदिर परिसर में स्थित शिवालय में सावन माह में हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी क्षेत्र में सुख सम्पति को लेकर भोलेनाथ का रुद्रीपाठ में अभिषेक किया । तथा सावन माह में रात्रि में भजन कीर्तन का आयोजन होगा। इस अवसर सावन में पांच सोमवार होने से अलग अलग प्रकार से शिवलिंग का अभिषेक किया जायेगा इसमें दूध अभिषेक भैरूलाल डागा सुरेश सुन्देशा ऊदाराम चोधरी ने अभिषेक किया अगले सोमवार से ,17 को भंग , 24 को गन्ने का रस,31 को फलो से 7 अगस्त को अफीम से अभिषेक किया जायेगा।

