नाथद्वारा –डॉ.सी.पी.जोशी की माता का निधन ,माता सुशीला देवी के देहान्त का समाचार सुनकर डॉ.सी.पी.जोशी सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से रवाना होकर रात्रि तक नाथद्वारा पहुंच जाएंगे।
शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ.सी.पी.जोशी की माता का अन्तिम संस्कार 3 अप्रेेल सोमवार को प्रातः 10.00 बजे नाथद्वारा में किया जायेगा।डॉ. सी.पी.जोशी की माता श्रीमती सुशीला देवी जोशी धर्मपत्नी स्वर्गीय भूदेव प्रसाद जोशी ने रविवार 2 अप्रेल को नाथद्वारा स्थित पैतृक निवास बागरवाडा पर दोपहर अन्तिम सांस ली।

