कक्षा कक्ष एवम किसान सेवा केंद्र सहित भू-अभिलेख सूचना सेवा केंद्र का उद्धघाटन समारोह आयोजित
धोरीमन्ना – संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई शुक्रवार को धोरीमन्ना क्षेत्र के दौरे पर रहे विश्नोई ने दौपहर बाद स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में करीबन दस लाख से निर्मित तीन कक्षा कक्ष, तहसील कार्यालय के पास स्थित किसान सेवा केंद्र व भू-अभिलेख सूचना सेवा केंद्र का उद्धघाटन किया इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रेष्ठ बालक के निर्माण में आदर्श विद्या मंदिर की भुमिका पर प्रकाश डाला इसी कङी में विश्नोई ने किसान सेवा केन्द्र व भू-अभिलेख सूचना सेवा केन्द्र के उद्घाटन समारोह में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हित में भाजपा की सरकार ने कई सराहनिय कदम उठाए हैं
अब इस किसान सेवा केन्द्र के माध्यम से किसान सीधा फायदा ले पाएंगे और किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का फायदा लेने की बात कही इस दौरान समाजसेवी बबलू तेतरवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयकिशन भादू, गुडामालानी मंडल अध्यक्ष अमराराम बेनिवाल, धोरीमन्ना मंडल अध्यक्ष हरिराम मेघवाल, आलम नगर मंडल अध्यक्ष सुखराम खिलेरी, सरपंच संघ अध्यक्ष जगदीश ढाका, केसाराम सुथार, विरमाराम खिलेरी, राणाराम ढाका, अनिल सेठिया, भाजपा नेता मगाराम नेण, आदर्श विद्या मंदिर के जिला सचिव पुनमचंद पालीवाल, सुरेश गिगल, प्रधानाचार्य चेतनानंद बोहरा, उपसरपंच जगदीश सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।