हिन्दी दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
जसोल- श्री एस. एन वोहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी हदवस पर निबन्ध, कविता पाठ, प्रश्नोतरी, आशुभाषण, जैसेी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
प्रधानाचार्य सूरजप्रकाश सोनी ने बताया कि इस दिन छात्रों को विद्यालय में हिन्दी में वार्तालाप करने का संकल्प दिलाया गया। व्याख्याता जगदीश गोस्वामी, चन्दनसिंह चान्देसरा, अध्यापक आर्य ने हिन्दी की महत्ता बताते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में प्रशासनिक सेवाओं में हिन्दी माध्यम वाले व्यक्तियों ने अधिकांश सफलताएँ प्राप्त की है।
इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में आसुराम मेघवंशी , अजयसिंह, महेन्द्र वर्मा, सुमन खैराल, प्रिया सिसोदिया, अशोक मालवीय, दलपतसिंह , हेमन्त दवे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजुद थे। कार्यक्रम का संचालन नैनाराम सुथार ने किया प्रधानाचार्य ने आभार ज्ञापित किया।

