उपखण्ड क्षेत्र में गूंजे देशभक्ति के तराने, एसडीएम ने ध्वजारोहण किया
बालोतरा- शहर सहित उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में बालोतरा उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन खेड़ रोड स्थित जैसमल भीमराज गोलेच्छा रामावि में हुआ। उपखंड अधिकारी नरेश सोनी ने सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया। आजादी के अमृत महोत्सव के मोके पर चारों ओर खुशी का माहौल बना नजर आया। हर कोई देशभक्ति से ओतप्रोत होकर देश की आन बान का प्रतीक तिरंगा लहराता नजर आया। जिसके बाद में मदर टेरेसा सीनियर विद्यालय की बालिकाओं ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी।
पुलिस बल ने गार्ड ऑफ आनर दिया। मुख्य अतिथि के परेड निरीक्षण के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक मार्च पोस्ट किया। इसके बाद घोष प्रदर्शन, डंबल्स प्रदर्शन, मौलाना अबुल कलाम आजाद विद्यालय से बीम पीटी, विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, वर्द्धमान आदर्श विद्या ने योगा प्रदर्शन, नवकार विद्या मंदिर ने लेजियम प्रदर्शन और टैगोर पब्लिक स्कूल ने पिरामिड की प्रस्तुति दी।
जानिएवहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई जनों को प्रशस्ति पत्र देकर सममानित किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुकुल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से म्यूजिक लेजियम का प्रदर्शन किया। नवकार विद्या मंदिर से लेजेंड ऑफ भगतसिंह, इसके बाद झांकी प्रदर्शन हुआ। अंत में वंदे मातरम गान से कार्यक्रम समापन हुआ।
इस दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन, बालोतरा पंचायत समिति प्रधान भगवतसिंह जसोल, पुलिस उपाधीक्षक धनफुल मीणा, नगरपरिषद आयुक्त दुर्गेश रावल, थानाधिकारी बाबूलाल रेगर, प्रतिपक्ष नेता मेहबूब खा सिंधी, अतिरिक्त विकास अधिकारी नारायण सिंह , सहित जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे।