By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 25 Jun 2025
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
बाड़मेर

संत निरंकारी मिशन ने “वननेस-वन” परियोजना का किया शुभारम्भ

Thanaram Mali
Last updated: August 21, 2021 2:56 pm
Thanaram Mali
Share
SHARE
वृक्ष की छाया वृद्ध का साया’- सुदीक्षा महाराज
– 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर संत निरंकारी मिशन ने “वननेस-वन” परियोजना का किया शुभारम्भ
बाड़मेर। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अर्बन ट्री क्लस्टर’ अभियान का शुभारम्भ शनिवार को किया गया। 



निरंकारी मण्डल बाड़मेर के मीडिया सहायक हितेश तंवर ने बताया कि, “वननेस-वन” नाम की इस परियोजना को सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से संपूर्ण भारत में 22 राज्यों के 280 शहरों में चयनित लगभग 350 स्थानों पर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 1,50,000 वृक्षों का रोपण किया गया। साथ ही ये अभियान यहां सीमित नही रहके मिशन के सेवादार इस अभियान के तहत हर दिन पौधरोपण करते रहेंगे। इस महाअभियान में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस मुहिम में संत निरंकारी मिशन के अतिरिक्त केंद्र व राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन, शैक्षणिक संस्थान एवं आर.डब्ल्यू.ए. आदि के लोग भी सम्मिलित होंगे।
इस अभियान का शुभारम्भ करते हुए सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि – प्राण वायु जो हमें इन वृक्षों से प्राप्त होती है धरती पर इसका संतुलन बनाने के लिए हमें स्थान-स्थान पर वनों का निमार्ण करना आवश्यक है, जिससे अधिक मात्रा में आक्सीजन का निर्माण होगा और उतनी ही शुद्ध वायु हमें प्राप्त होगी। जिस प्रकार ‘वननेस वन’ का स्वरूप अनेकता में एकता का दृश्य प्रस्तुत करता है उसी प्रकार मानव को भी समस्त भेदभावों को भूलाकर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के भाव में रहकर संसार को निखारते चले जाना है।
माता सुदीक्षा जी ने “वर्ल्ड सीनियर सिटीजन-डे” का जि़क्र करते हुए उदाहरण दिया कि जिस प्रकार बड़े, बुर्जुगों का आशीष हमारे लिए अनिवार्य है उसी प्रकार से वृक्ष भी हमारे जीवन के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण है।                                                            ‘वननेस वन’ नाम की इस परियोजना के अन्तर्गत संपूर्ण भारत के भिन्न-भिन्न स्थानों पर वृक्षों के समूह लगाये जायेंगे।
 जिनकी अधिक संख्या के प्रभाव से आसपास का वातावरण प्रदूषित होने से बचेगा और स्थानीय तापमान भी नियंत्रित रहेगा। सभी वृक्षों को स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिवेश के अनुसार ही रोपा जायेगा। संत निरंकारी मिशन के सेवादार वृक्षों को लगाने के उपरांत तीन वर्षो तक निरंतर उनकी देखभाल भी करेंगे। इसमें वृक्षों की सुरक्षा, खाद एवं जल की सुचारू रूप से व्यवस्था करना सम्मिलित है। 
आज जब पृथ्वी ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या से जूझ रही है, तो ऐसे समय में वृक्षारोपण का महत्व ओर अधिक बढ़ गया है। वर्ष 2020 से कोरोना संकट ने हम सभी को प्रकृति की अमूल्य देन, प्राण वायु अर्थात् ऑक्सीजन के महत्व को समझा दिया है। साथ ही इसकी कमी से उत्पन्न होने वाले सभी दुष्प्रभावों से हमें भली भांति अवगत भी करा दिया है। ज्ञात रहे कि मनुष्य का जीवन जिस प्राण वायु पर आधारित है वह हमें इन वृक्षों के माध्यम द्वारा ही प्राप्त होती है।  
यह सर्व विदित है कि संत निरंकारी मिशन एक विश्व स्तरीय आध्यात्मिक मंच है जो सभी में ईश्वर निराकार की उपस्थिति के आधार पर प्रेम, सहिष्णुता एवं एकता में सद्भाव की विचारधारा में विश्वास रखता है। मिशन द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किये जा रहे है। समय-समय पर देशभर में वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक का उपयोग न करने जैसे अभियानों की पहल की गई है।  
इसके अतिरिक्त संत निरंकारी मिशन सदैव ही मानवता की सेवा में सर्वोपरि रहा है। कोरोना महामारी के दौरान संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु मिशन द्वारा देशभर के विभिन्न सत्संग भवनों को ‘कोविड केयर सेंटर’ के रूप में परिवर्तित करके, सरकार को उपलब्ध कराया गया। जिनमें मरीजों के खाने पीने की उचित प्रबंध व्यवस्था मिशन द्वारा एवं मेडिकल सुविधाएं जैसे डॉक्टर, नर्स, मेडिकल इक्युपमेंट, दवाईयां इत्यादि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई।
इसके साथ ही कोरोना की दूसरी लहर की विषम परिस्थिति में आक्सीजन की कमी होने पर मानवता की भलाई हेतु, सरकार को सहयोग के लिए संत निरंकारी मिशन द्वारा 1000 से अधिक ऑक्सीजन कांन्सट्रेटर देश के विभिन्न राज्यों को प्रदान किये गये। यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है।
संत निरंकारी मिशन एवं ‘गिव मी ट्री’ संस्था के सहयोग द्वारा इतने बड़े स्तर पर ‘पर्यावरण संरक्षण’ की नींव रखी जा रही है। ‘गिव मी ट्री’ संस्था द्वारा पिछले 44 वर्षों में 3.25 करोड़ से अधिक वृक्षों को लगाया गया।
संत निरंकारी मिशन एवं ‘गिव मी ट्री’ संस्था का सहयोगात्मक प्रयास राष्ट्र को ‘पर्यावरण संरक्षण’ के उद्देश्य की पूर्ति हेतु एक नया आयाम स्थापित करने में सहायता प्रदान करेगा।
 
निरंकारी संत समागम का विश्वभर में रह रहे लाखों प्रभु प्रेमीयों को बेसबरी से इंतजार रहता है कि कब वह वार्षिक संत समागम में सम्मिलित होकर सत्गुरू के आशीर्वाद से स्वयं को निहाल करेंगे और उनकी रहमतों के पात्र बनेंगे, साथ ही विश्वभर से सम्मिलित हुए कवि, गीतकार एवं वक्ताओं के मधुर वचनों का श्रवण भी करेंगे। भक्तों के इसी उत्साह को देखते हुए सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा इस वर्ष 74वें अंतराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम की तिथियां 27, 28 एवं 29 नवम्बर 2021 सुनिश्चित की गई हैं। सभी प्रभु प्रेमी समागम में आपसी मिलवर्तन की भावना से युक्त होकर स्वयं को इस निराकार से जोड़कर, संसार के लिए एक उदाहरण बनेंगे कि कैसे प्रभु की रज़ा में रहकर आनंद की अवस्था प्राप्त की जाती है।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0′ का आयोजन, जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
Next Article विद्यालय क्रमोन्नत होने पर ग्रामवासियों में खुशी की लहर विधायक मेवाराम जैन का जताया आभार

You Might Also Like

बाड़मेर

बाड़मेर जिले में विकास के नए कीर्तिमान बनेंगे- प्रभारी मंत्री विश्नोई

By Thanaram Mali

आज देशभक्ति गीतों से गूंज उठेगा बाड़मेर

By Thanaram Mali

प्रभावित इलाकों में पशुओं के उपचार में जुटे हुए है चिकित्सा दल- गो सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन

By Thanaram Mali

अंतरावलोकन स्वयं एक साधना – भगवान सिंह

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?