By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Friday, 4 Jul 2025
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
india

मारवाड का पूरा का पूरा कुनबा वसुन्धरा राजे को पचपदरा में एकजुटता का संकेत देने के लिए यहां इक्कठा हुआ- अशोक गहलोत

Thanaram Mali
Last updated: September 5, 2018 5:29 pm
Thanaram Mali
Share
SHARE

मारवाड का पूरा का पूरा कुनबा वसुन्धरा राजे को पचपदरा में एकजुटता का संकेत देने के लिए यहां इक्कठा हुआ – अशोक गहलोत

-पचपदरा में आयोजित कांग्रेस की संकल्प रैली में उमडा लाखों का जन हूजूम

पचपदरा।  पचपदरा कस्बा बुधवार को एक बार फिर सुर्खियों में रहा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की संकल्प रैली और सभा में पूरे संभाग से कांग्रेस कार्यकर्ता पचपदरा पहुंचे। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या देखकर कांग्रेस नेताओं को भी सीना फूल गया और सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने राजस्थान की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और भाजपा के कुशासन को खत्म करने का संकल्प लिया है। पचपदरा में गुलाब सर्कल के समीप आयोजित कांग्रेस की संभाग स्तरीय सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस अवसर पर आयोजित सभा को कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट ने सभा में कांग्रेस जनों की भीड़ देखकर कहा कि यह रैली नहीं रैला है। सभा में लोगों की भीड़ देखकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नींद उड़ गई है। इस अपार जनसमूह को देखने के बाद अब तय हो गया है कि राजस्थान से भाजपा का सफाया और विदाई तय है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच इनकी जाने की अब हिम्मत नहीं हो रही है। इसलिए तो मुख्यमंत्री सडक की बजाय हेलीकॉप्टर से पहुंचती है।

अब तो हाइकोर्ट ने भी जनता के खून पसीने की गाढी कमाई को फंूकते देख सख्त रुख दिखाया है। रिफाइनरी पचपदरा में कांग्रेस के हाथों ही मूर्तरुप लेगी। पायलट ने भाजपा के षासनकाल को भ्रष्टाचार की इंतिहा करार दिया। उन्होंने कहा कि न केवल मारवाड वरन पूरे राजस्थान से भाजपा के सफाये का संकल्प इस रैली में लेना है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मारवाड का पूरा का पूरा कुनबा वसुन्धरा राजे को पचपदरा में एकजुटता का संकेत देने के लिए यहां इक्कठा हुआ है। इस सभा में जनसैलाब को देखने के बाद में षर्तिया कह सकता हंू कि आज रात मुख्यमंत्री की नींद भंग हो जाएगी। इन्होंने झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का इतिहास बनाया है। झूठ बोलने की यह प्रवृति मुख्यमंत्री पद की साख को बट्टा लगा रही है। रिफाइनरी यहीं लगेगी, आप निष्चिन्त रहें। भाजपा सरकार ने अगर इसे नहीं अटकाया होता तो आज विकास की नई तस्वीर नजर आती और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते। लेकिन सरकार की हठधर्मिता के कारण इसे अटकाया गया और प्रधानमंत्री के हाथों कार्य शुभारम्भ किया गया। यह भी अपने आप में एक इतिहास है कि किसी कार्य के शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री के हाथों ऐसा फिर करवाया गया।

गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में जनता माई बाप है, जिसका फैसला सर्वोपरि है। हाकम बदलता है, हुकुम नहीं। लेकिन भाजपा सरकार ने अहंकार में इसे झुठलाते हुए कांग्रेस सरकार की तमाम योजनाओं को या तो बंद कर दिया या फिर उनके नाम बदल दिए। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। जो काम चल रहा हैं उसे रोकने की बजाय आगे बढाएंगें। उन्होंने मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रस्टाचार, नोटबंदी, जी.एस.टी. आदि विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए सवाल खडे किए और कहा कि अब तो जनता ही वोट के माध्यम से जवाब देगी। कार्यक्रम में महासचिव व राजस्थान प्रभारी अविनाष पाण्डे, पूर्व मंत्री सी.पी. जोषी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेष्वर डूडी,बी.डी. कल्ला, राजस्थान के सह प्रभारी वेदप्रकाष, पूर्व मंत्री डॉ. चन्द्रभान,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मोहनप्रकाष, सी.डब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी आदि ने भी सम्बोधित करते हुए भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि जनता झूठे वादों और झांसों की हकीकत जान गई हैं और कांग्रेस एक विष्वस्त व मजबूत विकल्प के तौर पर उनके सामने है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट ने सभा में कांग्रेस जनों की भीड़ देखकर कहा कि यह रैली नहीं रैला है। सभा में लोगों की भीड़ देखकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नींद उड़ गई है। इस अपार जनसमूह को देखने के बाद अब तय हो गया है कि राजस्थान से भाजपा का सफाया और विदाई तय है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच इनकी जाने की अब हिम्मत नहीं हो रही है। इसलिए तो मुख्यमंत्री सडक की बजाय हेलीकॉप्टर से पहुंचती है। अब तो हाइकोर्ट ने भी जनता के खून पसीने की गाढी कमाई को फंूकते देख सख्त रुख दिखाया है। रिफाइनरी पचपदरा में कांग्रेस के हाथों ही मूर्तरुप लेगी।

पायलट ने भाजपा के षासनकाल को भ्रष्टाचार की इंतिहा करार दिया। उन्होंने कहा कि न केवल मारवाड वरन पूरे राजस्थान से भाजपा के सफाये का संकल्प इस रैली में लेना है।इस अवसर पर जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, पूर्व विधायक पदमाराम, हीरालाल विष्नोई, समरजीतसिंह जालोर, महामण्डलेष्वर निर्मलदास महाराज, भंवरलाल देवासी, संयम लोढा, रतन देवासी, सुनिता भाटी, बद्री जाखड, मुन्नीदेवी गोदारा, हुकुमसिंह अजीत, भगवतसिंह जसोल, अरविन्द मदाणी, उतम एन. कांकरिया, डालाराम प्रजापत सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article भीषण सडक हादसे में चार की मौत, 4 दर्जन से अधिक घायल
Next Article मादक पदार्थो का प्रयोग हमारे समाज को खोखला कर रहा- रावल किशनसिंह जसोल रूपादे मंदिर में हुआ सन्त सम्मेलन का आयोजन , रात्रि में बही भजनों की सरिता

You Might Also Like

Balotra HospitalsHealthindia

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

By Thanaram Mali

जसोल धाम में त्रयोदशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

By Thanaram Mali
india

सांसद गरबा महोत्सव में थिरके डांडिया, झूम उठे बाड़मेर जैसलमेरवासी

By Thanaram Mali
india

जैन समाज के प्रति घृणा एवं वैमनस्य को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अनूप मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?