डॉ अम्बेडकर शिक्षा साहित्य एवं शोध संस्थान राजस्थान
बालोतरा – डॉ अम्बेडकर शिक्षा साहित्य एवं शोध संस्थान राजस्थान के स्वाभिमान सम्मान के अन्तर्गत समाज सेवी एवं पत्रकार गोविंद दाखा का जिला परिवहन अधिकारी अचलाराम मेघवाल व संस्थान अध्यक्ष भैरूलाल नामा तथा स्वागत कमेटी के गणेशराम बुनकर के द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न देकर बहुमान किया गया इस अवसर संस्थान के एडवोकेट डूंगरसिंह नामा, हरिराम जसोल, हुकमाराम राठौड़ उपस्थित थे।
संस्थान द्वारा सम्मानित करने पर समाज के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। सम्मान मिलने पर गोविंद दाखा ने संस्थान का आभार व्यक्त किया।

