बाली 8 सितम्बर। आज बाली में महिला बाल कल्याण विभाग के सतर्क अधिकारी का विदाई समारोह था विदाई समारोह में अधिकारियो कर्मचारियों मिडिया और आमजन जनप्रतिनिधियो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इसका मुख्य कारण ब्लाक के सतर्क अधिकारी होने के बावजूद इनका व्यक्तित्व साधारण ही रहा चाहे कर्मचारी हो या फरियादी या नेता इसके साथ इनका प्रयास सबसे ज्यादा आगनवाड़ी बच्चों को हर जरूरत के साथ उनको खेल सामग्री कपडे पेन आदि महत्वपूण सामग्री देकर बच्चों के चहरे पर ख़ुशी देख यह भी सुकून महसूस किया करते इन्होंने सोसियल मिडिया के सहयोग से बच्चों के खेल सामग्री का अभियान चलाया जिसकी बदौलत इन्होंने 1 लाख से ज्यादा की रकम के खिलोने वितरण करवाये आज विदाई समारोह के दौरान सोसियल मिडिया साथियो के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भरत ओजा ने बताया की Cdpo चक्रवर्ती सिह राठौड़ ने करीबन 15_20 हजार के खिलोने आज वितरण किये। यह पल आगनवाड़ी स्टाफ और जनसमूह में भवुकता से कम नही था। विदाई समारोह कि आयोजन बाली पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ।चक्रवर्ती सिह राठौड़ का पुलिश उपअधीक्षक पद पर चयन होने पर आज विदाई समारोह का भव्य आयोजन हुआ इस दोरान उप खण्ड अधिकारी गोरव अग्रवाल, तहसीलदार विवेक व्यास, विकाश अधिकारी भोपालसिह जोधा,प्रधान कपुरा राम मेघवाल बेडा,सरपंच संघ अध्यक्ष चेनाराम चौधरी, ग्राम सेवक संघ अध्यक्ष भारत सिह नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष समताराम गरसिया,भाजपा सेवाडी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम् प्रकाश ओझा, समिति सदस्य वीरमदेव सिंह लकमराम विजयराज बाँवल,मंत्रालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष जितेंद्र गहलोत, महामंत्री भरत ओझा,उपप्रधान राकेश दवे, रमज़ान भाई, नारायण सिंह करनवा, सहित सरपंच,ग्राम सेवक, पटवारी सहित सभी विभागों के अधिकारी कार्मिक ओर जनप्रतिनिधि गण मोजूँद थे।
*(अम्रत माली बाली)*