By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, 14 Feb 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
india

बीबी रशेल ने राजस्थली को नया लुक देने के दिए सुझाव- राजस्थली में देशी विदेशी पर्यटक होंगे राजस्थानी शिल्प और शिल्पकारों के हुनर से रुबरु

Thanaram Mali
Last updated: August 31, 2017 2:22 am
Thanaram Mali
Share
SHARE
जयपुर, 30 अगस्त। राजस्थली में राजस्थान के प्रतिनिधि शिल्प को आकर्षक व सम्मोहक तरीके से इस तरह से प्रस्तुत किया जाएगा जिससे यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक राजस्थानी शिल्प और शिल्पकारों के हुनर से रुबरु हो सके। 


प्रमुख शासन सचिव एमएसएमई डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बुधवार को अन्तरराष्ट्रीय ख्यातनाम फैशन डिजाइनर बीबी रशेल के साथ राजस्थली का दौरा किया और राजस्थली को राजस्थानी शिल्प और शिल्पकारों का प्रतिनिधि आउटलेट बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की और सुझाव दिए।      

गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्य मंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने राजस्थली को राजस्थानी शिल्प की प्रतिनिधि संस्था के रुप में विकसित करने की आवश्यकता प्रतिपादित की थी। बीबी रशेल ने बताया कि उन्होंने बहुत पहले पं. बंगाल के एक आउटलेट पर राजस्थानी के सतरंगी हस्तशिल्प को देखा तो उससे वे इतनी प्रभावित हुई कि वे राजस्थान से जुड गई। उन्होंने कहा कि सतरंगी राजस्थानी हैण्डीेक्राफ्ट से देश दुनिया के लोगों को रुबरु कराने और हस्तशिल्पियों, बुनकरों और दस्तकारों को बाजार उपलब्ध कराने में राजस्थली के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।     

प्रमुख सचिव एमएसएमई डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बीबी रशेल से गहन विचार विमर्श के बाद राजसिको के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थली मेें हस्तशिल्प उत्पादों के प्रजेटेंशन में आमूलचूल बदलावा लाया जाए, उत्पादों पर टेगिंग व्यवस्था को इस तरह से सुनिश्चित किया जाए ताकि खरीदने वाले को पता लग सके कि यह राजस्थान के किस क्षेत्र विशेष की किस विशेषता को समाहित किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही डिस्प्ले के साथ शिल्पी, बुनकर या दस्तकार का परिचय, परंपरागत शिल्प की जानकारी और विशेषता से संबंधित संक्षिप्त जानकारी हो तो इससे शिल्पकार को भी पहचान मिल सकेगी।       

डॉ. अग्रवाल और बीबी रशेल ने राजस्थली मेें उपलब्ध स्थान का अधिकतम डिस्प्ले की आधुनिकतम तकनीक के साथ उपयोग किया जाए और एस्थेटिक सेंस उजागर हो जिससे आने वाला खरीददार प्रभावित हो सके। उन्होंने कहा कि केवल थोड़े से सोच और प्रस्तुतिकरण के बदलाव से राजस्थली को नया लुक दिया जा सकता है।       
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री ने सम्पर्क हैल्पलाइन कॉल सेंटर का आकस्मिक दौरा किया- शिकायत निस्तारण के सत्यापन की जांच की
Next Article Braking – अवैध ट्यूबवेल पर प्रशासन की कार्यवाही , मशीन जब्त हुई कार्यवाही

You Might Also Like

Balotra HospitalsHealthindia

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

By Thanaram Mali

जसोल धाम में त्रयोदशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

By Thanaram Mali
india

सांसद गरबा महोत्सव में थिरके डांडिया, झूम उठे बाड़मेर जैसलमेरवासी

By Thanaram Mali
india

जैन समाज के प्रति घृणा एवं वैमनस्य को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अनूप मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?