© बाड़मेर की रक्तदान जागरूकता पहल की जयपुर तक पहुँची
© बाड़मेर रक्तदाता समूह की प्रेरणा से जयपुर में संपन्न हुआ रक्तदान शिविर, 133 यूनिट हुआ रक्तदान
© रक्तदान जैसे कार्य युवाओं की सहभागिता से ही सफल होते है- विधायक चौमू
शनिवार को सेवायतन चाइल्ड एवं जनरल हॉस्पिटल चौमू एवं चिकित्सक समूह के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजक डॉ सुरज ओझा ने बताया कि शिविर प्रातः 09 बजे से शुरू होकर दोपहर 03 बजे तक रहा। जिसमे 133 युवाओं ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन ब्लड डोनर्स सोसायटी द्वारा बाड़मेर में चलाये जा रहे स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम की प्रेरणा के फलस्वरूप किया गया।
शिविर में चौमू विधायक रामलाल शसर्म ने शिरकत की। विधायक ने कहां की रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य युवाओं कि सहभागिता से ही सफल होते है। युवा पीढ़ी को ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। संयोजक डॉ. दिलीप कागा, डॉ. राजूराम, डॉ. सुनील पुनिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
रक्तदान शिविर में अग्रसेन ब्लड बैंक जयपुर टीम व डॉ. योगेश यादव, सह प्रोफेसर, SMS हॉस्पिटल तथा डॉ. ज्योति निठठरवाल ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में अल्पाहार व स्मृति चिन्ह सेवायतन चाइल्ड व जनरल हॉस्पिटल तथा चिकित्सक समूह द्वारा की गई। इस मौके पर युवा नेता छुट्टन यादव, डॉ. मोहित, डॉ. पीयूष, डॉ. प्रेम कुमार, मोहन खत्री, राजसेन सहित कई गणमान्यों ने रक्तदान किया।


