जयपुर, – 15 अगस्त,2017 को 71वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में राज्य की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सोलह पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
महानिरीक्षक पुलिस (मुख्यालय), राजस्थान श्री संजीव कुमार नार्जरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा के दौरान उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय सेवाएं प्रदान करने के फलस्वरूप राष्ट्रपति पुलिस पदक से श्री भूपेन्द्र कुमार दक, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आयोजना एवं कल्याण,राजस्थान,जयपुर व श्री उमेश मिश्रा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी, राजस्थान, जयपुर को सम्मानित किया जायेगा।
श्री नार्जरी ने बताया कि सराहनीय सेवाएं प्रदान करने के फलस्वरूप श्री भंवर लाल मीणा, महानिरीक्षक पुलिस,कानून एवं व्यवस्था, राजस्थान, जयपुर, श्री विशाल सिंह,प्लाटून कमाण्डर, 13वीं बटा0 आरएसी, चैनपुरा,जयपुर(सेवानिवृत), श्री केशव कुमार, पुलिस निरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, जयपुर, श्री भंवर सिंह, प्लाटून कमाण्डर, तृतीय बटा., आरएसी, बीकानेर, श्री रामबाबू सिंह कुम्हार, प्लाटून कमाण्डर, 8वीं बटा., आरएसी, दिल्ली, श्री रविन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक,पुलिस लाईन,कोटा ग्रामीण, श्री मांगीलाल विश्नोई, सहायक उप निरीक्षक, थाना सांचोर ,जिला जालौर, श्री मोहन सिंह भाटी, सहायक उप निरीक्षक, थाना संकरा जिला जैसलमेर, श्री कैलाश चन्द्र गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी, विशेष शाखा, जयपुर, श्री अनिल कुमार, हैड कानि.13, 5वीं बटा0, आरएसी, जयपुर, श्री धारूराम, हैड कानि. 4, पीटीसी, जोधपुर, श्री राकेश कुमार, हैड कानि. 228, कार्यालय अतिरिक्त आयुक्त(मुख्यालय), आयुक्तालय,जयपुर, श्री अचल सिंह राजपूत, हैड कानि. 30, पीटीएस. बीकानेर, श्री घीसा लाल बाजिया, कानि. 308, प्रथम बटा., आरएसी, जोधपुर, श्री मांगू सिंह, कानि. 944, द्वितीय बटा., आरएसी, कोटा एवं श्री प्रहलाद चन्द शर्मा, कानि. 37, एससीआरबी, जयपुर को पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
श्री नार्जरी ने बताया कि ने बताया कि इन पदकों की घोषणा स्वाधीनता दिवस-2016 के अवसर पर गई थी । यह पदक गणतन्त्र दिवस-2017 के अवसर पर प्रदान किये जाने थे किन्तु अपरिहार्य कारणों की वजह से इस वर्ष स्वाधीनता दिवस-2017 को प्रदान किये जा रहे है।

