रिपोर्ट – भेरूलाल प्रजापत बालोतरा
बालोतरा। – लुणी नदी में पानी आने के पश्चात बिठुजा क्षेत्र में बिछी हुई शहर सहित उपखण्ड के अनेक गांवों की पेयजल आपूर्ति की पाईप लाईन नदी में बह जाने से बाधित हुई थी। जिसको लेकर जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता ने अपनी जान को जोखिम में डालकर कर्मचारियों व तैराकों की मदद से शुक्रवार को बहते पानी में पाईप लाईन को दुरस्त किया गया। जिससे शहर के आधे भाग की पेयजल आपूर्ति शनिवार से सूचारू रूप से शुरू हो जाएगी।

जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता बाबुलाल मीणा ने बताया कि विभाग के कर्मचारी मोटाराम माली, भंवरसिंह, जेठाराम, चंदु, केवलराम, श्रवणगिरी, फिटर जबरसिंह, सोनू माली के साथ खारोडिया क्षेत्र के तैराक गौरख माली, लक्ष्मण माली, पुखराज माली, ईश्वर माली, जितु माली व सीताराम के साथ शुक्रवार को प्रात: बिठुजा क्षेत्र की नदी में पहुचे। जहां शहर की आपूर्ति के जो पाईप लाईन नदी में बह गई थी उसको बडी मशक्त के बाद सांयकाल तक दुरस्त किया गया।