By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Thursday, 12 Feb 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
india

अंबिकापुर मॉडल बदल सकता है बाड़मेर की तस्वीर

Thanaram Mali
Last updated: August 11, 2017 10:47 am
Thanaram Mali
Share
SHARE
अंबिकापुर मॉडल बदल सकता है बाड़मेर की तस्वीर
बाड़मेर, 11 अगस्त। अंबिकापुर का कचरा प्रबंधन मॉडल आज पूरे देश में चर्चा में है। जबकि आज बाड़मेर एवं बालोतरा शहर से निकलता सॉलिड वेस्ट का प्रबंधन बड़ी चुनौती बना हुआ है। घरों एवं दुकानों से निकलते कचरे को उठाने के लिए यदि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का मॉडल अपना लिया जाए तो हमारा शहर भी साफ एवं सुंदर हो सकता है। इसके मददेनजर बाड़मेर जिला प्रशासन नवीन पहल करने मंे जुटा है। हालांकि इसमंे शहरवासियों की जागरुकता एवं सहभागिता जरूरी है।

 सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम से अंबिकापुर निगम में सफाई के साथ कमाई भी हो रही है। स्वच्छ भारत मिशन में मैसूर के बाद अब देश में अंबिकापुर नगर निगम के सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की चर्चा हैं। छत्तीसगढ़ में बीते साल शहरों में साफ-सफाई के लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन जैसी योजना शुरू की गई और इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने बैटरी चलित रिक्शा पर करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन अंबिकापुर निगम ने अलग मिसाल पेश की और शहर से रोज निकलने वाली गंदगी एवं कचरे के निपटारे के लिए लिए बीड़ा उठाया। तत्कालीन कलेक्टर ऋतु सेन ने इसके लिए आमिर खान के धारावाहिक सत्यमेव जयते से चर्चा में आए सी. श्रीनिवासन सहयोग लिया और अंबिकापुर के 48 वार्डों से निकलने वाले कूड़े-कचरे के लिए सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम शुरू हुआ।
स्वच्छता,जल संरक्षण और हरियाली का संदेशः अंबिकापुर में जिस स्थान पर कंचरा डंप किया जा रहा था, वहां अब सेनेटरी पार्क के जरिए स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया है। इसमें अपशिष्ट पदार्थों को अलग किया जा रहा है। वेस्ट रिसोर्सेस के टर्सरी सेग्रिगेशन से कई वस्तुएं रिसाइक्लिंग कर उपयोगी बनाई जाती है। मेडिकल वेस्ट को नष्ट करने के लिए श्रेडर मशीन लगाई गई है। इसके अलावा अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण बायो गैस तैयार कर रहा है। रूफ वाटर हार्वेस्टिंग एवं वर्षा जल संचयन मॉडल का भी निर्माण किया गया है।
ऐसे काम करता है अंबिकापुर मॉडलः महिलाओं का समूह वार्डों से रोजाना निकलने वाले कचरे को अलग-अलग एकत्र करता है। इसके लिए लोगों के घरों में जाकर हर सुबह रिक्शा से कचरा लाया जाता है, उसके बाद सूखे और गीले कचरे की छटाई की जाती है। कूड़े के ढेर से कबाड़ एवं ठोस कचरों की बिक्री की जाती है और गीले कचरे से जैविक खाद तथा गैस बनाकर सप्लाई की जाती है। अंबिकापुर मंे वार्डों में ही एसएलआरएम सेंटर में एकत्र कर इसकी ग्रेडिंग की जाती है। यहां लोगों से गीला एवं सूखा कचरा अलग- अलग लिया जाता है। रिक्शा में दो बाक्स बने होते है। उसके बाद एसएलआरएम सेंटर में डिलीवरी की जाती है। अंबिकापुर मंे महिला समूहों को प्रशिक्षण देकर कचरे की परिभाषा बताई गई और इसके निपटारे के लिए ग्रेडिंग का तरीका भी विस्तार से सिखाया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article बीएसएफ के डेजर्ट कमांडो शामिल होंगे परेड मंे, एयरफोर्स के स्काई ड्राइवर दिखाएंगे करतब
Next Article स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला आज,वेस्ट मैनेजमेंट गुरू सी.श्रीनिवासन आएंगे – अंबिकापुर शहर की तर्ज पर बाड़मेर मंे कचरा प्रबंधन सालिड एंड लिक्विट वेस्ट मैनेजमेंट की तैयारी

You Might Also Like

Balotra HospitalsHealthindia

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

By Thanaram Mali

जसोल धाम में त्रयोदशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

By Thanaram Mali
india

सांसद गरबा महोत्सव में थिरके डांडिया, झूम उठे बाड़मेर जैसलमेरवासी

By Thanaram Mali
india

जैन समाज के प्रति घृणा एवं वैमनस्य को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अनूप मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?