जयपुर, 5 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने श्री वेकैंया नायडू को देश का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी है।
श्रीमती राजे ने कहा कि संवैधानिक मामलों के गहन जानकार श्री नायडू को संसदीय कार्यप्रणाली तथा प्रक्रियाओं की गहरी समझ है। देश के उच्च सदन के सभापति जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर चुने जाने से उनके दीर्घ अनुभव और लंबे सार्वजनिक जीवन का लाभ पूरे देश को मिलेगा और हमारा गौरवशाली संसदीय लोकतंत्र और समृद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि श्री नायडू राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। उनकी इस उपलब्धि से राजस्थान और राजस्थानियों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।