By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 11 Feb 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
india

एमजेएसए ने राजस्थान को दी है एक नई पहचान -उच्च शिक्षा मंत्री – उच्च शिक्षा मंत्री ने वन महोत्सव में किया पौधरोपण

Thanaram Mali
Last updated: July 10, 2017 10:55 am
Thanaram Mali
Share
SHARE
जयपुर, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को वन महोत्सव के दौरान पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बांसवाड़ा रोड स्थित टीमरवा में जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित हुआ। जिले की प्रभारी मंत्री, उच्च, तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने रूद्राक्ष का पौधा लगाकर महोत्सव का शुभारंभ किया।


इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से पूरे देश में राजस्थान की एक नई पहचान कायम हुई है और हमने इस दिशा में एक मिसाल पेश की है। दूसरे प्रदेशों के लोग एमजेएसए में हुए काम को देखने के लिए आ रहे हैं। पानी हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें पानी के दोहन को अपने बैंक खाते से समझना चाहिए। जब हम पानी का संरक्षण नहीं करेंगे, पानी नहीं बचाएंगे तो फिर हमें अपने उपयोग के लिए पानी उपलब्ध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पानी का वनों से बहुत गहरा नाता है। इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और जिले को हरा-भरा बनाएं। उन्होंने कहा कि बहती हुई नदी, हरे-भरे वृक्ष और खेतों में लहलहाती हुई फसलें देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। प्रकृति हमें प्रसन्नता देती है और तनाव से मुक्त करती है। राज्य सरकार ने वनों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है। हाल ही में 1100 वन रक्षकों की भर्ती हुई है, जिसमें 33 प्रतिशत महिलाएं भी भर्ती हुई हैं। प्रधानमंत्री की उज्जवला योजना भी हमारे वनों को संरक्षित करने वाली योजना है। 

प्रभारी मंत्री ने इस दौरान उपस्थित लोगों से कहा कि वे अपनी बेटियों के जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने की परम्परा विकसित करें। उन्होंने जिला कलक्टर एवं डीएफओ से कहा कि इस तरह के पौधरोपण के लिए एक कन्या उपवन विकसित किया जा सकता है। इससे वृक्षारोपण और हरियाली तो होगी ही, बेटी के प्रति हमारे सम्मान व स्नेह को लेकर भी एक अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने समारोह में मौजूद बालक-बालिकाओं से कहा कि पौधरोपण कर अपना जन्मदिन मनाएं। अपने माता-पिता  को अपने जन्मदिन पर पौधरोपण के लिए कहें। उन्होंने कहा कि पंचायतें अपनी चारागाह भूमि पर फलदार पौधों के बगीचे विकसित कर अपनी आय का स्रोत बढा सकती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों ने जो पौधे लगाए हैं, उनसे बच्चों का निस्संदेह एक जुड़ाव हो गया है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने बचपन में स्कूल में पौधे लगाए थे, आज भी जब स्कूल के पास से गुजरते हुए उन पौधों को देखती हैं तो एक आत्मीयता का भाव जन्म लेता है। 
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article वृक्ष लगाऎं साथ ही संरक्षण भी करें – महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
Next Article आमजन पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाएंः गोयल -प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने किया जिला स्तरीय वन महोत्सव मंे पौधारोपण

You Might Also Like

Balotra HospitalsHealthindia

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

By Thanaram Mali

जसोल धाम में त्रयोदशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

By Thanaram Mali
india

सांसद गरबा महोत्सव में थिरके डांडिया, झूम उठे बाड़मेर जैसलमेरवासी

By Thanaram Mali
india

जैन समाज के प्रति घृणा एवं वैमनस्य को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अनूप मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?