नौ स्थानांे पर बुधवार को होगा लोक अदालत शिविरांे का आयोजन
बाड़मेर, 20 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत चूली, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत नागड़दा, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत चोखला ,रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत खारा राठौड़ान, सिणधरी उपखंड मंे ग्राम पंचायत चाडो की ढाणी एवं अरणियाली के लिए ग्राम पंचायत चाडो की ढाणी, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत बामड़ला एवं शेरपुर के लिए अटल सेवा केन्द्र बामड़ला, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत करमावास एवं सेवाली ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत करमावास, बालोतरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत थूंबली एवं बलाउजाटी मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमा ज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

