By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 11 Feb 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
india

योग दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करेंःनकाते -जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की योग दिवस समारोह की तैयारियांे की समीक्षा

Thanaram Mali
Last updated: June 12, 2017 2:16 pm
Thanaram Mali
Share
SHARE
योग दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करेंःनकाते
-जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की योग दिवस समारोह की तैयारियांे की समीक्षा
बाड़मेर, 12 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसमंे प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी के साथ समारोह स्थल पर समुचित व्यवस्थाएं की जाए। वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार के जरिए आमजन तक योग दिवस की उपयोगिता की बात पहुंचाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योग दिवस समारोह की तैयारियांे संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विश्व के कई देशांे मंे प्रतिदिन की दिनचर्या मंे योग को अपनाया गया है। योग शरीर मंे हर लिहाज से तालमेल बिठाता है। मौजूदा समय मंे आमजन के जीवन मंे चुनौतियां बढ़ गई है। ऐसे मंे योग से होने वाले फायदे अधिकाधिक लोगांे तक पहुंचाएं,ताकि वे योग दिवस समारोह मंे शामिल हो सके। उन्हांेने इसको इसको महज सरकारी आयोजन नहीं समझने एवं आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने केयर्न इंडिया, राजवेस्ट, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे, आशा सहयोगिनियांे एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताआंे की भागीदारी एवं इनके जरिए प्रचार-प्रसार करवाने को कहा। जिला कलक्टर ने आदर्श स्टेडियम मंे जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान आमजन को पोलीथिन मुक्त एवं स्वच्छ बाड़मेर संबंधित कपड़े की थैलियां भी वितरण करवाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, आयुर्वेद अधिकारी नरेन्द्र कुमार, योग प्रशिक्षक खेमाराम, रामकुमार जोशी ने योग दिवस संबंधित पोस्टर का विमोचन किया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के तहत 15 से 18 जून तक प्रातः 6 से 8 बजे के मध्य प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसी तरह 19 जून को प्रातः 8 बजे से जिला मुख्यालय पर गांधीचौक से विवेकानंद सर्किल तक साइकिल रैली, 20 जून को प्रातः 8 बजे से नुक्कड़ सभाएं आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 21 जून को आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। इसके लिए प्रातः 6 बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा। उसके उपरांत इसी दिन दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योग विषयक सेमीनार, एवं राउमावि स्टेशन रोड़ मंे योग विषयक व्याख्यान, निबंध प्रतियोगिता तथा सांय 7 से 9 बजे के मध्य भगवान महावीर टाउन हाल मंे योग विषयक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। विश्नोई ने कहा कि योग दिवस समारोह का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने के साथ जन प्रतिनिधिनियों एवं गणमान्य नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। बिश्नोई ने कहा कि जिले में 21 जून को प्रातः 7 से 8 बजे तक जिला मुख्यालय के साथ उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक योग दिवस समारोह का आयोजन होगा। आदर्श स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय समारोह के लिए प्रातः 6 बजे से आमजन का प्रवेश प्रारंभ होगा। उन्होने कहा कि अधिकाधिक लोगों को आमन्त्रित करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर होर्डिग्स, बैनर लगाए जाए। उन्होने आयुर्वेद विभाग, नगर परिषद के अधिकारियों को घर-घर जाकर पीले चावल एवं पेम्पलेट बांटने के निर्देश दिए। उन्होने शहर में ऑटो रिक्शा के जरिये भी व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्काउट एवं एनसीसी केडैट्स को शहर के वार्डो में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने योग दिवस समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, एनसीसी, स्काउट एवं नर्सिग सेन्टर के प्रशिक्षणार्थियों तथा छात्रावासों के छात्र-छात्राओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान योग दिवस समारोह के दौरान टेंट, साउंड सिस्टम, मंच व्यवस्था, मैदान की साफ सफाई  एवं समतल करने समेत समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह चिकित्सा विभाग को मेडिकल टीम, एम्बूलेन्स आदि के साथ स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समुचित व्यवस्था करने को कहा। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, जिला आयुर्वेद अधिकारी नरेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एस.पी.दीप्पन, नगर परिषद के अधिशाषी अभियन्ता दीपक गुप्ता, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखाणी, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी, मुख्य योग प्रशिक्षक खेमाराम आर्य सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मंे पक्की छत जरूरी होगी
Next Article राजकीय विभागों में कार्मिकों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण 21 अधिकारी एवं 68 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए

You Might Also Like

Balotra HospitalsHealthindia

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

By Thanaram Mali

जसोल धाम में त्रयोदशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

By Thanaram Mali
india

सांसद गरबा महोत्सव में थिरके डांडिया, झूम उठे बाड़मेर जैसलमेरवासी

By Thanaram Mali
india

जैन समाज के प्रति घृणा एवं वैमनस्य को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अनूप मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?