नागौर – कालका एक्सप्रेस ट्रेन के महिला कोच में अजमेर निवासी रहिमा पत्नी सम्पत हरिद्वार से मेड़ता रोड आ रही थी,वह गर्भवती थी ,हनुमानगढ़ के निकट अचानक उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। कोच में सफर कर रहीं अन्य महिलाओं के सहयोग से उसने बच्चे को सुरक्षित जन्म दिया। दोपहर ढाई बजे ट्रेन मेड़ता रोड पहुंचने पर रेलवे चिकित्सक, आरपीएफ, जीआरपी, स्टेशन मास्टर सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंची। महिला को एम्बूलेंस में मेड़तासिटी अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक जांच के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

