बालोतरा – निर्जला एकादशी पर सोमवार को दान पुण्य को लेकर लोगों में होड़ लगी रही। जगह – जगह ठण्डे पेय पदार्थो की स्टाले लगाई गई। तथा गायों को हरा चारा व गूड भी खिलाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना व कथा का श्रवण किया गया। निर्जला एकादशी को लेकर शहर के गांधीपुरा, रबारियों का टांका, खेड रोड़ सहित अनेक स्थानों पर ठण्डे पेय पदार्थो की स्टाले लगाई गई। लोगों द्वारा गौशालों में गायों को हरा चारा व गुड भी खिलाया गया। खेड़ रोड़ पर माहेश्वरी समाज द्वारा स्टाल लगाकर तरबूज वितरित किये गए। निर्जला एकादशी को लेकर मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना के साथ महिलाओं द्वारा कथा का श्रवण किया गया। अनेक लोगों ने मूक पक्षियों को चूंगा भी डाला। अनेक लोगों ने निर्जला एकादशा का व्रत भी रखा। क्षेत्र के पचपदरा, कल्याणपुर, पाटोदी, जसोल, आसोतरा सहित अनेक कस्बों में भी निर्जला एकादशी को दान पुण्य किया।

