जसोल – जसोल नगर की धन्य धरा पर एक दिवसीय गौ सेवार्थ पूण्य प्रभात फेरी एवं विशाल गौ चिकित्सा कक्ष का उदघाटन दिनाक 09-06-2017, शुक्रवार, पूर्णिमा को किया जा रहा है जिसमे श्री नरसिंग दास जी महाराज समदड़ी , सेवनाथजी महाराज भड़कोट , श्याम सुंदर जी महाराज रामद्वारा जसोल के करकमलों द्वारा बाबा धोरीनाथ गौ शाला में आयोजित किया जाएगा । आप सभी से निवेदन गौ सेवार्थ इस पुण्य कार्यक्रम में आप सहयोगी बन! प्रभात फेरी समय :सुबह 5 बजे से ठाकुर जी मन्दिर से रवाना होकर मैन बाजार, लिंक रोड , रणछोड़ भगवान मंदिर , मालानी महादेव मंदिर , प्रताप नगर , अमरपुरा विद्यालय , अमरपुरा टांका ,आदर्श विद्या मंदिर , भुरकी नाड़ी , हेलीपैड होते हुए गौ शाला परिचर पहुंचेगी । सभी गौमाता भक्त ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे ।

