By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Thursday, 12 Feb 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
india

एक शाम गौ माता के नाम भजन संध्या हुई आयोजित ,संतो ने गौ रक्षार्थ हर समय तत्पर रहने का दिलाया संकल्प

Thanaram Mali
Last updated: May 25, 2017 9:35 am
Thanaram Mali
Share
SHARE


सिवाना –  भगवा स्वयं सेवक संघ की ओर से मंगलवार रात्रि में एक शाम गौ माता के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में गायक कलाकारों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भोर तक बांधे रखा।


भजन संध्या का आगाज मशहूर भजन गायिका आशा वैष्णव ने गणपति वंदना से महाराज गजानंद आओ ने म्हारी सभा में रंग बरसा ओ नी……. से किया। उन्होंने गुरु महिमा के साथ विभिन्न देवी-देवताओं के जीवन पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर वाह-वाही लूटी। इस मौके पर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय मंत्री श्रीमहंत परशुरामगिरि महाराज ने उपस्थित श्रोताओं को गौ रक्षार्थ हर समय तत्पर रहने का संकल्प दिलाते हुए अपनी आमदनी की एक प्रतिशत राशि सेना कोष में समर्पित करने की बात कही। उन्होंने भारत सरकार से गौ माता को भारत माता के समक्ष सुशोभित करने, भारत देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने, अयोध्या में राम मंदिर बनाने के साथ ही हिन्दुस्थान में रहने वाले मुसलिम धर्मावलंबियों में नसबंदी लागू करने की मांग की। भारत साधु समाज के प्रदेश मंत्री चेतनगिरि महाराज मवड़ी ने श्रोताओं से कहा कि गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता हैं। 



वहीं सड़लानाडा मामाजी मंदिर लालाणा के गादीपति भूराराम महाराज ने आम जन को धर्म का अधिकाधिक प्रसार-प्रचार कर गौ वंश के संरक्षण एवं संवर्द्धन के हर संभव प्रयासरत रहने का आव्हान किया। भजन संध्या में भांवरी मठाधीश महंत ज्ञानदास महाराज, विशालगिरि महाराज, मवड़ी के मकरध्वज महाराज व मेली मामाजी मंदिर के भोपाजी रूपीजी महाराज सहित कई साधु-संतों ने शिरकत की। भगवा स्वयं सेवक संघ के जिलाध्यक्ष मंगलाराम पटेल मेली ने संतो के चरणों में वंदन करते हुए गौ रक्षार्थ हर समय तैयार रहने का संकल्प लेते हुए आगंतुक संघ के पदाधिकारियों व प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में सहयोग करने वालों महानुभवों का आभार जताया। वहीं संघ के जिला महासचिव अर्जुनसिंह भाटी ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर मेली सरपंच गणपतसिंह भाटी, हीराराम, तेजाराम, जोहराराम, लच्छाराम मालवीय, आदाराम, जोमताराम देवासी, कानाराम सांई, थानसिंह राजपुरोहित, जगदीश सैन, मंगलाराम टेडा, पीराराम चौधरी व सहित सैकड़ों श्रोता मौजूद थे। भजन संध्या का संचालन चंदनसिंह राजपुरोहित ने किया।
वंदे-गौ मातरम् के घोष के साथ दिया गौ रक्षा का संदेश- भगवा स्वयं सेवक संघ की ओर से सिवाना स्थित आशापुरा माताजी मंदिर से मंगलवार सायं 6 बजे जनचेतना रेली निकाली गई। रेली को भगवा स्वयं सेवक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश नोरवा, सड़लानाडा मामाजी मंदिर लालाणा के गादीपति भूराराम महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रेली में सबसे आगे डीजे पर गौ माता के जीवन पर आधारित सुमधुर स्वरलहरियां गूंज रही थी, वहीं पीछे दुपहियां वाहनों पर भगवा झंडिया लेकर गौ रक्षक युवा चल रहे थे। इसके अलावा चौपहियां वाहनों की लंबी कतार चल रही थी। रेली आशापुरा माताजी मंदिर से रवाना होकर कस्बे मुख्य मार्ग से होते हुए रात्रि करीब 8 बजे मेली गांव स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंची। यहां पर आयोजित धर्मसभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नोरवा ने युवा गौ रक्षकों को से गौवंश के संरक्षण व संवर्द्धन के हर समय तत्पर रहने की बात कही। रेली में मेली, देवड़ा, सिवाना, कुम्पावास, लालाणा, मांगला, टेडा, पारलू, जेठंतरी, कनाना, सिलोर, समदड़ी सहित कई गांवों के लोगों ने भाग लिया। संघ के राष्ट्रीय सचिव दीपिका मोदी, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष प्रभूलाल पालीवाल, जोधपुर जिलाध्यक्ष चैनसिंह बम्बोर, रतलाम जिलाध्यक्ष मोतीलाल जैन, उदयपुर प्रचारमंत्री खुशी सुथार, सलुंबर तहसील अध्यक्ष शंकरलाल, पाली जिलाध्यक्ष जालमसिंह भांवरी, प्रदेश संगठनमंत्री डी.पी. जाखड़ आदि ने युवाओं को संबोधित किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article अब चलेगा महिला ई-रिक्शा ,प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण शिविर का किया अवलोकन
Next Article किसानों के ऋण का बोझ कम करने को सरकार तत्पर -सहकारिता मंत्री

You Might Also Like

Balotra HospitalsHealthindia

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

By Thanaram Mali

जसोल धाम में त्रयोदशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

By Thanaram Mali
india

सांसद गरबा महोत्सव में थिरके डांडिया, झूम उठे बाड़मेर जैसलमेरवासी

By Thanaram Mali
india

जैन समाज के प्रति घृणा एवं वैमनस्य को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अनूप मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?