बालोतरा – उपखण्ड क्षेत्र में मौसम ने रविवार को कई रंग बदले। सुबह बारीक धूल छाई रही। दोपहर 3 तक बादलों के कारण धूप-छांव का दौर चला। करीब 3.45 बजे शहर में तेज हवाओं संग बौछारों ने भिगोया। इससे मौसम कुछ देर सुहावना हो गया। बाद में उमस ने पसीने बहा दिए। वही शाम होते ही तेज आंधी ने क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया दोपहर के बाद आसमान धूल-धूसरित हो गया। घरों, वाहनों और सड़क पर बारीक धूल की परत छा गई। इससे राहगीर और वाहन चालक परेशान हुए। हवा चलने के बावजूद गर्मी ने पसीने बहाए। दोपहर में घटाओं ने आसमान पर डेरा लिया। करीब 3.45 बजे बादलों ने मुंह खोला।
पारे में आई गिरावट
बीते दो-तीन दिन से राजस्थान और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते लगातार दूसरे दिन मौसम धूल-धूसरित बना रहा। बादल छाने और बरसात के चलते गर्मी के तेवर कुछ ढीले पड़े। इसके चलते पारे में गिरावट आई।