By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 4 Feb 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Malani Express
  • Home
  • Balotra
    • Barmer
    • Asotra
    • Baytu
    • Khed
    • Kaludi
  • Politics
    • National Politics
    • Press conference
    • Rajasthan Politics
  • Rajasthan
  • Crime
  • Education
    • District Education News
  • Contact US
LATEST NEWS
बाड़मेर में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ऐतिहासिक मुहिम: कलेक्टर टीना डाबी की सख्त चेतावनी – अब नहीं चलेगी कोई ढील
बाड़मेर को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात: अब गुवाहाटी तक दौड़ेगी बिना इंजन बदले इलेक्ट्रिक ट्रेन
JEE Main 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के एक घंटे में हटाई गई, छात्रों में भ्रम की स्थिति​
रेत के रक्षक: राधेश्याम बिश्नोई की गाथा और गोडावण के संरक्षण की अनूठी मुहिम
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Malani ExpressMalani Express
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Home
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
india

नौनिहालों की करिश्माई कहानी सुना रहा है यह गांव बचपन ने दिखाया पचपन से बड़ा कमाल

Thanaram Mali
Last updated: April 26, 2017 2:05 pm
Thanaram Mali
Share
SHARE

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर जारी स्वच्छ भारत मिशन के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में राजस्थान का राजसमन्द जिला पीछे नहीं है। स्वच्छता को अपनाने के लिए निरन्तर लोक जागरण और घर-घर शौचालय बनाकर इनके उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले भर में चल रही जनचेतना गतिविधियों ने हर तरफ स्वच्छ भारत मिशन का अच्छा-खासा माहौल बना दिया है।           

बना स्वच्छता का माहौल
           हर वर्ग, समुदाय और क्षेत्र इस अभियान में अपनी किसी न किसी रूप में भागीदारी निभा रहा है। जन प्रतिनिधियों, सरकारी मशीनरी और समाज-जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों तथा बड़े-बूढ़ों से लेकर बच्चों और महिलाओं तक में इस मिशन के प्रति दिलचस्पी बढ़ती जा रही है और वे किसी न किसी रूप में इस अभियान में हिस्सा बंटाने लगे हैं।           

नन्हें हाथों का बड़ा कमाल
           राजसमन्द जिले के नौनिहालों में भी इस अभियान को लेकर उत्साह का अतिरेक देखने को मिल रहा है। जिले की रेलमगरा पंचायत समिति की सकरावास ग्राम पंचायत अन्तर्गत मोर्रा गांव के बच्चों ने स्वच्छता को लेकर ऎसा नायाब काम कर दिखाया है जिसे देखकर लगता है कि किसी भी सामाजिक परिवर्तन और जनचेतना क्रान्ति के लिए धन और आयु कोई मायने नहीं रखती यदि समाज और क्षेत्र के लिए जीने और कुछ कर दिखाने का ज़ज़्बा हो।           
इस गांव के बच्चों ने बिना किसी वित्तीय प्रावधान के स्वच्छता के क्षेत्र में अनुकरणीय इतिहास कायम कर दिया है। लगभग डेढ़ सौ घरों की बस्ती वाले मोर्रा गांव में 100 से अधिक घरों के बाहर आज कचरा पात्र रखे हुए हैं जिनके उपयोग से गांव में स्वच्छता का परिवेश दिखाई दे रहा है।           

हर घर के बाहर हैं कचरा पात्र
           यह सारा कमाल कर दिखाया है गांव के छोटे बच्चों ने जिन्होंने ग्राम्य स्वच्छता के लिए मौलिक आईडिया सोचा और इसे अंजाम दे डाला। इन बच्चों ने घर-घर जाकर एक-एक पीपा (कनस्तर) इकट्ठा किया। इसके बाद अपनी पॉकेट मनी के पैसों से कलर और ब्रश का इन्तजाम किया और हर कनस्तर पर ‘कचरा पात्र’ और ‘स्वच्छ भारत’ लिख दिया।           

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी , बनाया गये पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव
Next Article ’चलो कोटा’, ’सभी चलो कोटा’लहसुन मंडी में ग्राउंड एक्टिवेशन कार्यक्रम

You Might Also Like

Balotra HospitalsHealthindia

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

By Thanaram Mali

जसोल धाम में त्रयोदशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब, दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

By Thanaram Mali
india

सांसद गरबा महोत्सव में थिरके डांडिया, झूम उठे बाड़मेर जैसलमेरवासी

By Thanaram Mali
india

जैन समाज के प्रति घृणा एवं वैमनस्य को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अनूप मण्डल पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By Thanaram Mali
Malani Express
Facebook Whatsapp Youtube Instagram X-twitter

About Us (हमारे बारे में)

मालानी एक्सप्रेस, एक ऐसा मंच है जो सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से समुदायों को जोड़ता है। राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र की समस्याओं और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हम आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy

© Malani Express.  All Rights Reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore

Follow US
© ‧ Malani Express. All rights reserved. Made with ❤️ by Mox Rathore
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?