बालोतरा – एम बी आर राजकीय महाविद्यालय बालोतरा के छात्रसंघ चुनाव मे एबीवीपी से संयुक्त सचिव पद प्रत्याशी गणपत दर्जी के विजय के लिए शनिवार को श्री पीपा क्षत्रिय समाज बालोतरा के सभी संगठनो ने एक मत से गणपत दर्जी का समर्थन किया ।
एबीवीपी चुनाव कार्यालय मे दर्जी समाज के युवा संगठन श्री पीपा क्षत्रिय युवा परिषद बालोतरा श्री पीपा क्षत्रिय टाइगर फोर्स बालोतरा श्री पीपा क्षत्रिय नवयुवक मंडल बालोतरा के पदाधिकारीयो ने मुलाकात कर समस्त छत्तीस कौम के विद्यार्थियों से गणपत दर्जी के समर्थन मे वोट देने की अपील की ।
कार्यालय मे श्री पीपा क्षत्रिय टाइगर फोर्स राष्ट्रीय प्रचार मंत्री गौतम जी दैय्या युवा परिषद् राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष खरथाराम जी सोंलकी सिणधरी युवा परिषद् राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश जी पंवार टाइगर फोर्स बाडमेर जिलाध्यश एडवोकेट दुर्गश जी दैय्या बालोतरा टाइगर फोर्स अध्यक्ष अमृत जी सोंलकी युवा परिषद् बालोतरा अध्यक्ष रमेश जी दईया कोषाध्यक्ष अनोप जी जसोल सुरेश जी कालेवा सहित समाजजन ने छतीस कौम से गणपत दर्जी के समर्थन मे अपील की I