जयपुर, 12 जुलाई। उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने प्रदेश की सभी राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटों में 20 प्रतिशत बढोतरी करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में महाविद्यालयों के प्रथम वर्ष में 1 लाख 32 हजार से ज्यादा सीटें हैं, जो कि बढोतरी के बाद 1 लाख 58 हजार से ज्यान हो जाएंगी।
श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश की सभी राजकीय महाविधालयों में प्रवेश के लिए लंबित आवदेन फामोर्ं की अधिकता और जन प्रतिनिधियों एवं छात्र संगठनों की मांग पर राजकीय महाविद्यालयों के स्नातक प्रथम वर्ष कक्षा में वर्तमान सीटों का 20 प्रतिशत संख्या बढाने के निर्देश दिए हैं। बढोतरी के बाद 26 हजार से ज्यादा सीटों पर छात्रों को प्रवेश मिल सकेगा
