मुख्यमंत्री से आरपीएससी चेयरमैन की शिष्टाचार भेंट
जयपुर, 12 जुलाई। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से बुधवार को उनके राजकीय निवास पर राजस्थान लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन श्री श्यामसुन्दर शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की।
श्रीमती राजे ने श्री श्यामसुन्दर को नियुक्ति के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
