बायतु – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बायतु का प्रतिनिधि मण्डल गुरुवार को बायतु विधायक कैलाश चौधरी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री किरण महेश्वरी से मुलाकात कर बायतु उपखण्ड मुख्यालय पर नव निर्मित भवन का उद्घाटन समारोह में आने का न्योता दिया साथ ही कॉलेज की विभिन्न मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री को मांग पत्र दिया । नगर मंत्री श्रवण सारण ने कहा कि एबीवीपी बायतु सरकार से ये मांग करती है कि राजकीय महाविद्यालय का नाम सिद्ध श्री खेमाबाबा के नाम हो, महाविद्यालय को स्नातकोत्तर तक क्रमोन्नत किया जाए, व्यख्याताओं के रिक्त पद जल्द भरे जाए, महाविद्यालय में में एनसीसी को जल्द लागू किया सहित सभी समस्याओं पर उच्च शिक्षा मंत्री ने सभी मांगों को लेकर प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन किया। इस दौरान बायतु विधायक कैलाश चौधरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चेनाराम कड़वासरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुम्भाराम धतरवाल, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सताराम बेनिवाल, पूर्व जिला संयोजक गणेश शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष रामलाल धतरवाल, महासचिव नरपत चौधरी, रोशन अली, लाखाराम लेघा, गणपत बैरड़, नगर अध्यक्ष हरिराम बैरड़, नगर मंत्री श्रवण सारण, उदयसिंह मूंढ, प्रवीण सऊ, महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष मगाराम जाणी, चुतराराम माचरा, अशोक गोदारा, देवाराम सारण, उदाराम कुकणा, खेमाराम बेनिवाल, सवाईराम दर्जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।।
