चिकित्सा विभाग की समस्त सेवाएं अत्यावश्यक सेवा घोषित
बाड़मेर, 21 सितम्बर। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समस्त सेवाओं, कार्यालयों एवं उससे सम्बंधित समस्त सेवाओं को आगामी तीन माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है। चिकित्सकों की ओर सामूहिक अवकाश एवं हड़ताल से जन सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने और जन समुदाय को होने वाली भारी कठिनाई को देखते हुए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।
