बालोतरा। युथ क्लासेज द्वारा आयोजित युथ फेस्टिवल के विशाल रक्तदान शिविर व रंगारंग कार्यक्रम में सुमित्रा चौधरी ने कुचामन सिटी में शिरकत की। कुचामन सिटी में युथ क्लासेज द्वारा आयोजित युथ फेस्टिवल के विशाल रक्तदान शिविर व रंगारंग कार्यक्रम में बतौर अतिथि शिरकत की। इस शिविर में सुमित्रा चौधरी ने एक यूनिट रक्तदान कर अपनी सहभागिता दी। सभा को सबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदाता किसी व्यक्ति के लिए जीवनदाता साबित हो सकते है, इसलिए हमें समय – समय पर रक्तदान करके मानव सेवा में अपनी भागीदारी अदा करते रहना चाहिए। युथ क्लासेज द्वारा सुमित्रा चौधरी को 1000 ब्लड यूनिट से तौल कर शॉल ओढा कर स्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राजस्थान पुलिस आई.जी, बी.आर ग्वाला, माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली राजस्थान की प्रथम महिला आशा चौधरी, मशहूर कबड्डी प्लेयर प्रदीप नरवाल, राहुल चौधरी, शूटर दादी चन्द्रा तोमर, सीनियर ए. एस. पी सर्वोदया चौधरी सहित कई जने उपस्थित थे।
