जनता की भावनाओं पर कारगर सिद्ध होगा बजट : बांठिया
बालोतरा। प्रदेश भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ सह संयोजक गणपत बांठिया ने राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया बजट की भूरी – भूरी प्रशंसा करते हुए चहुमुखी विकास वाला बजट बताया। बांठिया ने कहा कि बजट में किसानों के लिए जो ऋण तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ पेयजल, सडक़, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, जल संरक्षण, ऊर्जा, ग्रामीण व शहरी विकास, सामाजिक उत्थान, खाद्य सुरक्षा तथा निवेश के क्षेत्रों में नवाचार प्रारंभ होगे। जो विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक विकास में तेजी लाना एवं दूसरा, रोजगार के नए अवसरों का सृजन करना, सुशासन कायम रखना जिसके अन्तर्गत न केवल जन अभाव अभियोग का निराकरण करने मे कारगार सिद्ध होंगा। उन्होने कहा कि बिठुजा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों द्वारा कपड़ों की धुलाई में उपयोग किया जाने वाला कास्टीक सोड़ा प्रदूषित पानी के साथ काफी मात्रा में व्यर्थ निकलता है।
इसको पुन: उपयोगी बनाने के लिए पायलट स्तर पर एक सामूहिक कास्टीक सोडा रिकवरी प्लांट की 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापना की जायेगी। जिससे क्षेत्र प्रदुषण की समस्या से निजात मिलेगी। और औद्योगिक विकास में भी चार चांद लगेगे। मुयमंत्री राजे ने सशक्त राजस्थान बनाने का संकल्प लिया था। इसके लिए निवेश, बेरोजगारी, कौशल विकास पर विशेष फोकस रखा है। उन्होंने बाड़मेर रिफाइनरी का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट राजस्थान की सूरत बदलेगा। जिससे 1 लाख रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नए एमओयू से 40 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है।
