बालोतरा – भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत के जन्मदिन के उपलक्ष में भाजयुमो बालोतरा नगर व ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने संत हरिदास व नाहटा अस्पताल में फल वितरण, आईनाथ गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया। वही रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर में पूर्व सभापति महेश बी चौहान,प्रदेशमंत्री खेताराम प्रजापत, जिलामहामंत्री कांतिलाल राजपुरोहित, जिलाउपाध्यक्ष रमेश
प्रजापत,ग्रामीण अध्यक्ष हितेश पटेल,नगरं महामंत्री राजेशपुरी, भाजपा अनुसूचित जाति नगर अध्यक्ष रामचंद्र डांगी, पाटौदी महामंत्री बाबूलाल चांदोरा,उपाध्यक्ष केवल चंद मेघवाल,मदनसिंह ,पारस भाटी,बुधाराम विश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।