जयपुर, 3 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। श्रीमती राजे से अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह के प्रतिनिधित्व में महासंघ और राजस्थान महिला अधिकारी एवं कर्मचारी (एकीकृत) महासंघ के लगभग 50 पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मुलाकात की।