वात्सल्य केंद्र की बेटियों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के राखी बांध मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व
बाड़मेर। परम शक्ति पीठ द्वारा संचालित वात्सल्य सेवा केंद्र बाड़मेर के तत्वाधान में वात्सल्य की बेटियां ने सीमा सुरक्षा बल की 142 वीं वाहिनी में पहुंच जवानों के राखियां बांधी। जवान अपने बीच में छोटी छोटी बहनों को पाकर बहुत खुश हुए।
सीमा सुरक्षा बल के 142 वी वाहिनी में आयोजित कार्यक्रम में वात्सल्य सेवा केंद्र बाड़मेर के अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता, सचिव पुरुषोत्तम गुप्ता, ताराचंद जाटोल, पुरुषोत्तम खत्री, नवीन सिंघल, महेश सुथार, विशनाराम बाकोलिया, आयुर्वेदिक चिकित्सा पवन भारद्वाज , साध्वी सत्य सिद्धा , साध्वी सत्या गिरी , कमांडिंग ऑफिसर राजपाल सिंह , पारसमल जीनगर , मनोज कुमार के सानिध्य में वात्सल्य की बेटियों ने जवानों के कलाइयों पर राखियां बांधी। अपने बीच छोटी छोटी बहनों को पाकर जवानों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। जहा इन नन्ही मुन्नी बहनों ने जवानों के राखी बांध मिठाई खिलाई। जवानों ने भी अपनी इन नन्ही बहनों को मिठाई खिलाई।
इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर राजपाल सिंह ने कहा कि हमारे एक छोटे से आग्रह पर वात्सल्य परिवार ने यहां आकर जवानों के राखी बांधकर हमें अपने घर की याद दिला दी। देश की मजबूती के लिए हम सदैव कृत संकल्प है। इस मौके पर साध्वी सत्य सिद्धा जी ने वात्सल्य परिवार की बेटियों के बारे में व दीदी मा साध्वी रितंभरा जी के प्रोजेक्ट के बारे में संपूर्ण जानकारी दी।
वात्सल्य केंद्र के सचिव पुरुषोत्तम जी गुप्ता ने बेटियों के गोद लेने पर सालाना होने वाले खर्च के बारे में जानकारी दी।