जसोल (बाड़मेर )- श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में सामाजिक सदभावना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया ।, बैठक में जसोल गांव व् आसपास के क्षेत्र के प्रमुख प्रबुद्ध नागरिकों ने लिया भाग । बैठक में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बाड़मेर विभाग प्रचारक श्यामसिंह ने बताया कि हमारे वेदों में जिस प्रकार विराट पुरुष की कल्पना की हैं वैसे ही शरीर के किसी भाग में कांटा चुभता हैं तो पुरे शरीर को पीड़ा होती हैं वे पूरे शरीर के अंग अपना अपना काम अथार्त कांटा निकालने में करते हैं भेदभाव के कारण वंचित समाज की तरफ हमारा ध्यान नहीं जा रहा हैं विराट पुरुष के शरीर की तरह समाज बने , राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के द्वारा बताये गए अनुसार सभी समाज का एक मंदिर , एक श्मशान , एक कुंआ रहेगा तो समाज में समरसता जल्दी आएगी ।
जिला संघचालक सुरंगीलाल सालेचा ने बताया कि आज हमारा समाज विभिन्न प्रकार की संकाओं से ग्रसित हैं आपसी समन्वय के भाव के साथ समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमे कार्य करने चाहिए , जिला शारीरिक प्रमुख शेतानसिंह , जिला प्रचारक हितेश कुमार , चंदनसिंह चांदेसरा , विरमाराम तीरगर , ईश्वर सिंह इन्दा , भवानीसिंह टापरा , पूर्णकुमार सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन जिला सेवा प्रमुख जालमसिंह ने किया ।
